{"_id":"5ec80e8f3329761dbf720df3","slug":"indian-women-and-men-hockey-team-is-getting-tech-savvy-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना लॉकडाउन के दौरान हॉकी खिलाड़ी हुए कई तकनीकों से रूबरू","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कोरोना लॉकडाउन के दौरान हॉकी खिलाड़ी हुए कई तकनीकों से रूबरू
Fri, 22 May 2020 11:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 22 May 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कई नई तकनीकें सीख गई हैं जिनकी जरूरत उन्हें कोरोना लॉकडाउन के दौरान इंडोर अभ्यास में पड़ रही है। दोनों टीमें यहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में है चूंकि मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन के कारण खेल बंद है।
विज्ञापन
कोचिंग स्टाफ भी इसी केंद्र पर है लेकिन सामाजिक दूरी के नियमों के कारण टीमें विभिन्न एैप का इस्तेमाल करके अपना काम उस पर जमा कर रही हैं।
महिला टीम की उपकप्तान सविता ने कहा, 'इससे पहले इन ऐप का इस्तेमाल सप्ताह की गतिविधियां तय करने के लिए कोचिंग स्टाफ ही करता था जो बाद में हमसे साझा की जाती थी।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) केंद्र पर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हम सभी गूगल डॉक्स और गूगल फॉर्म्स का इस्तेमाल अपना काम और डेटा जमा करने के लिए कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'इसके बाद मुख्य कोच या वैज्ञानिक सलाहकार से वीडियो कॉल पर इस पर चर्चा की जाती है।'
विज्ञापन
अब टीम बैठकों और टीम कॉन्फ्रेंस में गूगल मीट या जूम का इस्तेमाल आम हो गया है। पुरुष टीम के उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, 'हमारा सहयोगी स्टाफ इसी परिसर में है लेकिन हम व्यक्तिगत बैठकों के लिए जूम कॉल का इस्तेमाल करते हैं जिनमें आहार , मैच विश्लेषण वगैरह पर बात की जाती है।'
उन्होंने कहा, 'इसके अलावा गूगल मीट पर टीम बैठकें होती हैं। हमने यह सब लॉकडाउन में ही सीखा है। इससे हम परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के भी संपर्क में रह सकते हैं।' टीम अभ्यास की बहाली के लिए खेल मंत्रालय और साई से मानक संचालन प्रक्रिया और आगे के दिशा निर्देशों का इंतजार कर रही है।