{"_id":"5acc0fcb4f1c1b1a6a8b66a4","slug":"indian-mens-hockey-team-qualified-for-semifinal-after-beat-malaysia-in-cwg-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की, मलेशिया को दी 2-1 से मात","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की, मलेशिया को दी 2-1 से मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Apr 2018 06:43 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
गोल्ड कोस्ट हॉकी सेंटर में मलेशिया के खिलाफ खेला गया मुकाबला भारतीय हॉकी टीम ने 2-1 से जीत लिया है। भारत के लिए दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। हरमनप्रीत ने छह पेनल्टी कॉर्नर में से दो को गोल में तब्दील करने में कामयाबी हासिल की। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने मेंस हॉकी के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
इससे पहले भार के रुपिंदर पाल सिंह और वरुण कुमार को भी एक-एक पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकन वे इसे गोल में नहीं बदल पाए। पूल बी में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की तरफ से एकमात्र गोल फैजल सारी ने किया। मलेशिया के टीम को कुल तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए।
विज्ञापन