फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian mens hockey camp to begin from January 5

पांच जनवरी से शुरू होगा भारतीय पुरुष हॉकी टीम का शिविर

Sat, 02 Jan 2021 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 02 Jan 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन

कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश सहित भारतीय पुरुष हॉकी के 33 कोर संभावित खिलाड़ी तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद मंगलवार से बंगलूरू में शुरू हो रहे राष्ट्रीय शिविर में लौटेंगे। शिविर का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के परिसर में किया जाएगा। साई और हॉकी इंडिया की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले कोर समूह के खिलाड़ी 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड से गुजरेंगे।

विज्ञापन


मुख्य कोच ग्राहम रीड ने हॉकी इंडिया से कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि इस तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा होकर वापसी करेंगे।' भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इससे पहले पिछले साल अगस्त से 12 दिसंबर तक ट्रेनिंग की थी। भारत की महिला टीम इस महीने अर्जेंटीना के खिलाफ आठ मैचों की सीरीज खेलने के लिए रवाना होगी। हॉकी इंडिया पुरुष टीम के दौरे के आयोजन के लिए भी विभिन्न देशों के संपर्क में है।
विज्ञापन


भारतीय पुरुष टीम ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला एफआईएच हॉकी प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी को खेला था। कोर संभावित खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
विज्ञापन
विज्ञापन

 

  • गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक और सूरज करकेरा।
  • डिफेंडर: बीरेंद्र लकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, दिप्सान टिर्की और नीलम संदीप।
  • मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह कंगुजम, नीलकांत शर्मा, सुमित, जसकरन सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद।
  • फॉरवर्ड: एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह और शिलानंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed