{"_id":"57bd4a5a4f1c1b4c27d4f5a6","slug":"indian-men-s-hockey-team-slipa-in-fih-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी, रियो में जीत के बगैर लौटी महिला टीम को हुआ फायदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी में पुरुष टीम की रैंकिंग गिरी, रियो में जीत के बगैर लौटी महिला टीम को हुआ फायदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की पुरुष हॉकी टीम के 36 साल बाद पहली बार नॉकआउट दौर में पहुंचने का फायदा उसकी रैंकिंग में नहीं मिला। जोरदार खेल के बावजूद रियो ओलंपिक में आठवें स्थान पर रहने के कारण भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान हुआ और छठे स्थान पर खिसक गई।
विज्ञापन
सबसे रोचक बात यह रही कि भारत की महिला हॉकी टीम जिसे रियो में एक भी जीत नहीं मिली। उसे ओलंपिक में 12वें और आखिरी स्थान पर रहने के बावजूद एक पायदान का फायदा मिला। और एफआईएच रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
भारत की महिला हॉकी टीम जब रियो ओलंपिक में जब खेलने उतरी थी तो तब वह 13वें पायदान पर थी। रियो ओलंपिक के खत्म होने के बाद एफआईएच की नई पुरुष और महिला रैंकिंग की घोषणा मंगलवार को गई।
विज्ञापन
सबसे रोचक बात यह रही कि ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की पुरुष हॉकी टीम अभी भी रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार है। सभी को चौंकाकर पहली बार ओलंपिक में पुरुष हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम पांच स्थानों की छलांग लगा कर दूसरे स्थान पर पहुंच गई।
ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली बेल्जियम की पुरुष टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुच गई। इंग्लैंड (ब्रिटेन) की टीम चौथे स्थान से सातवें स्थान पर खिसक गई।
महिला टीम में ब्रिटेन ने बचाया नंबर वन का ताज
Women hockey team
- फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में पांचवें स्थान पर रहने वाली स्पेन की टीम तीन पायदान चढ़कर नौंवे स्थान पर पहुंच गई है तो ओलंपिक में 10वें स्थान पर रहने वाली आयरलैंड पुरुष टीम एफआईएच रैंकिंग में दो पायदान चढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गई।
नीदरलैंड की महिला टीम ने ओलंपिक में शूटआउट में ब्रिटेन से हारने के बावजूद एफआईएच महिला रैंकिंग में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। ओलंपिक में महिला हॉकी का स्वर्ण पदक जीतने वाली ब्रिटेन की टीम चार पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
अर्जेंटीना की टीम दूसरे स्थान पर रही। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका की टीम एक-एक पायदान खिसक कर एफआईएच रैंकिंग में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहीं।
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता जर्मनी की महिला टीम दो पायदान उपर चढ़कर सातवें स्थान पर रही। ओलंपिक में आठवें स्थान पर रही स्पेन की टीम तीन पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गई।