फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian men's hockey team chief coach Graham Reid resigns after Poor Performance in Hockey World Cup Team India

Hockey: विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय कोच ग्राहम रीड का इस्तीफा, नौवें स्थान पर रही थी टीम इंडिया

Mon, 30 Jan 2023 04:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Jan 2023 04:46 PM IST
सार

रीड के अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया है। हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही। 

विज्ञापन
Indian men's hockey team chief coach Graham Reid resigns after Poor Performance in Hockey World Cup Team India
हरमनप्रीत और ग्राहम रीड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में ओडिशा में हुए हॉकी विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद रीड ने अपने पद से हटने का फैसला लिया। उनके अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया है। हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम नौवें स्थान पर रही। 
विज्ञापन

रीड को अप्रैल 2019 में भारत का कोच नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में भारत ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। 58 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई रीड ने भुवनेश्वर में विश्व कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया। विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूट-आउट में हराया और टीम चैंपियन बनी। यह जर्मनी का तीसरा विश्व कप खिताब रहा।

Hockey: New coach Graham Reid joins National Camp
विज्ञापन
विज्ञापन

रीड ने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा- अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अगले मैनेजमेंट को जिम्मेदारी सौंप दूं। टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैंने इस शानदार यात्रा के हर पल का आनंद लिया है। मैं टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ओलंपिक मेडल के अलावा रीड और उनके सहयोगी स्टाफ की टीम की मदद से भारत ने पिछले साल 2021/22 FIH हॉकी प्रो लीग सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा पिछले साल हुए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी टीम इंडिया दूसरे स्थान पर रही थी और रजत पदक जीता था। हालांकि, विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। मेजबान भारत क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करने में असफल रहा।

Indian men's hockey team chief coach Graham Reid resigns after Poor Performance in Hockey World Cup Team India
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रुप स्टेज में टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया, फिर इंग्लैंड के साथ 0-0 से ड्रॉ खेला और आखिरी ग्रुप मैच में वेल्स को 4-2 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड को हराना था, लेकिन लीड लेने के बाद भारतीय टीम उस मैच को नहीं जीत पाई। न्यूजीलैंड ने फुल टाइम तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

फिर पेनल्टी शूटआउट में भारतीय टीम हार गई और क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। हालांकि, क्लासिफिकेशन राउंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। टीम ने जापान को 8-0 से रौंदने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया था।

Indian men's hockey team chief coach Graham Reid resigns after Poor Performance in Hockey World Cup Team India
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौंकाने वाली हार के बाद रीड भारतीय टीम के साथ अपने भविष्य को लेकर मौन रहे, लेकिन अब उनके इस्तीफे के साथ रहस्य समाप्त हो गया। भारतीय हॉकी के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने अनुभवी कोच को उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा है। टिर्की ने कहा- भारत हमेशा ग्राहम रीड और उनके सहयोगी स्टाफ की टीम के प्रति आभार व्यक्त करेगा, जिन्होंने देश के लिए, विशेष रूप से ओलंपिक खेलों में अच्छे परिणाम लाए हैं। अब समय आ गया है कि हम हमारी टीम के लिए एक नए दृष्टिकोण की ओर बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed