{"_id":"5e7640d88ebc3e75df7550fe","slug":"indian-men-and-women-hockey-team-is-practicing-hard-under-threat-of-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस भी नहीं डगमगा पा रहा भारतीय हॉकी टीम का हौसला, जमकर हो रही ओलंपिक की तैयारी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
कोरोना वायरस भी नहीं डगमगा पा रहा भारतीय हॉकी टीम का हौसला, जमकर हो रही ओलंपिक की तैयारी
Sun, 22 Mar 2020 07:12 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 22 Mar 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया मानो थम सी गई है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे तो वहीं दूसरी ओर भारतीय पुरुष और महिला टीमें टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों पर ध्यान दे रही हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के बेंगलुरु स्थित केंद्र में खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ सभी एहितयात बरत रहे हैं।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया (एचआई) के मुताबिक कैम्पस पूरी तरह से नियमित अभ्यास सत्रों से भरा है और कोई भी बाहरी शख्स केंद्र के अंदर नहीं आ सकता। भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'कोरोना ने हमारे अभ्यास सत्र को प्रभावित नहीं किया है। हम लगातार अपने हाथ धो रहे हैं और हमारा तापमान भी लगातार जांचा जा रहा है।'
विज्ञापन
महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि उनकी टीम भाग्यशाली है कि अभ्यास कर पा रही है। हर दिन महिला टीम के स्वास्थ की जांच हो रही है और हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पूरे ऑपरेशन में साई के अधिकारी ओलंपिक की तैयारी करने में काफी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन