टोक्यो ओलिंपिक 2020 टेस्ट टूर्नामेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक टेस्ट टूर्नमेंट के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। पुरुष टीम में जहां कप्तान मनप्रीत सिंह और अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश समेत कुछ सीनियर खिलाड़ियों को हॉकी टीम से आराम दिया गया है तो वही 18 सदस्यीय महिला टीम में लगभग उन्हीं खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है, जिन्हें हिरोशिमा में हुए FIH महिला सीरीज फाइनल में जगह दी गई थी।
मनप्रीत और श्रीजेश के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार भी 17 से 21 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम में नहीं होंगे। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे, जबकि स्ट्राइकर मनदीप सिंह उपकप्तान होंगे।
आशीष टोप्नो और शमशेर सिंह इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय टीम में पदार्पण करेंगे। अनुभवी स्ट्राइकर एसवी सुनील भी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। वह नौ महीने बाद टीम में लौटेंगे। अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और आकाशदीप सिंह भी टीम में नहीं हैं। श्रीजेश की गैर मौजूदगी में कृष्णन बहादुर पाठक और युवा सूरज करकेरा गोलकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दूसरी ओर महिला टीम में युवा खिलाड़ी शर्मिला देवी और रीना खोखर को सुनीता लकड़ा और ज्योति खोखर की जगह शामिल किया गया है। टीम की कप्तानी अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल के कंधों पर होगी। मौजूदा दौर में नंबर 10 पायदान पर मौजूद भारतीय महिला हॉकी टीम के सामने नंबर दो ऑस्ट्रेलिया, चीन (11) और मेजबान जापान (14) से टकराना आसान नहीं होगा
भारतीय टीम: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), कृष्णन बहादुर पाठक, सूरज करकेरा, गुरिंदर सिंह, कोथाजीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, जसकरण सिंह, मनदीप सिंह, गुरसाहिबजीत सिंह, नीलम संजीप सेस, जरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, आशीष टोप्नो, एस वी सुनील, गुरजंत सिंह, शमशेर सिंह।
महिला टीम: रानी (कप्तान), सविता (उप कप्तान); रजनी आदिमारपु, दीप ग्रेस एक्का, रीना खोखर, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, निशा, सुशीला चानू पुखरंबम, निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, नवनीत कौर, वंदना कटारिया, लालरेणुश्री, नवजोत कौर, शर्मिला देवी।