{"_id":"600d668c9244ab6c6b76d19a","slug":"indian-junior-womens-hockey-team-beats-chile-senior-side-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराया
Sun, 24 Jan 2021 06:25 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो (चिली)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सैंटियागो (चिली)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने चिली की सीनियर टीम को 2-0 से हराकर अपना अजेय अभियान जारी रखा। भारतीय टीम का चिली दौरे में यह पांचवां मैच था। इनमें से उसने चार में जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। चिली की सीनियर टीम ने पहले तीन क्वार्टर में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन भारतीय टीम आखिरी क्वार्टर में दो गोल करने में सफल रही।
विज्ञापन
उसकी तरफ से संगीता कुमारी (48वें मिनट) और सुषमा कुमारी (56वें मिनट) ने गोल किए। पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों को मौके मिले लेकिन उनकी रक्षापंक्ति ने बेहतरीन खेल दिखाया। भारतीय टीम दूसरे क्वार्टर में तब दबाव में दिखी जब चिली ने लगातार दो पेनल्टी कार्नर हासिल किए।
विज्ञापन
भारत ने तीसरे क्वार्टर में दबाव बनाया और 32वें मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। इसके तीन मिनट बाद चिली की टीम भी पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पाई। युवा स्ट्राइकर संगीता ने ऐसे में चौथे क्वार्टर के शुरू में मिले मौके को भुनाकर भारत को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
चिली ने जवाबी हमला करके पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन भारतीय रक्षकों ने फिर से अच्छा बचाव किया।भारतीय टीम को 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे सुषमा कुमारी ने खूबसूरत ड्रैग फ्लिक से गोल में बदला।