फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian junior men's hockey team scored a hat-trick of wins in Sultan Johor Cup defeated host Malaysia

Sultan Johor Cup: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, मेजबान मलेशिया को हराया

Wed, 23 Oct 2024 09:26 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 09:26 AM IST
सार

भारत के लिए शारदा नंद तिवारी (11वें ), अर्शदीप सिंह (13वें), तालेम प्रियाव्रत (39वें) और रोहित (40वें मिनट) ने गोल किए, जबकि मलयेशिया के लिए मुहम्मद दानिश ऐमन (8वां मिनट) और हैरिस उस्मान (9वां मिनट) ने गोल किए।

विज्ञापन
Indian junior men's hockey team scored a hat-trick of wins in Sultan Johor Cup defeated host Malaysia
सुल्तान जोहोर कप - फोटो : Hockey India

विस्तार

तीन बार के चैंपियन भारत ने सुल्तान जोहोर कप जूनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान मलयेशिया को 4-2 से हराकर अपना अजेय क्रम जारी रखा। भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत नौ अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


भारत के लिए शारदा नंद तिवारी (11वें ), अर्शदीप सिंह (13वें), तालेम प्रियाव्रत (39वें) और रोहित (40वें मिनट) ने गोल किए, जबकि मलयेशिया के लिए मुहम्मद दानिश ऐमन (8वां मिनट) और हैरिस उस्मान (9वां मिनट) ने गोल किए। मलयेशिया ने इस मुकाबले में जोरदार शुरुआत कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। घरेलू टीम ने कप्तान मुहम्मद अदी जाजमी जमलुस के बनाए मौके पर मुहम्मद दानिश ऐमन के मैदानी गोल से बढ़त हासिल कर ली। उस्मान हैरिस ने पेनल्टी कॉर्नर पर किए गए गोल से टीम ने एक मिनट बाद अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। 
विज्ञापन


भारत की अग्रिम पंक्ति ने हालांकि आक्रामक खेल जारी रखते हुए दबाव को हावी नहीं होने दिया। शानदार लय में चल रहे ड्रैग फ्लिकर शारदा नंद सिंह ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मुकाबले में भारत की वापसी कराई। इसके दो मिनट के बाद मनमीत सिंह की मदद से अर्शदीप ने मैदानी गोल कर स्कोर को बराबर कर दिया। मैच के शुरुआती क्वार्टर में चार गोल हुए, लेकिन दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉफ टाइम के बाद तीसरे क्वार्टर के खेल में दोनों टीमों ने बढ़त लेने के लिए पूरी जोरआजमाईश की लेकिन सफलता भारत को मिली। प्रियव्रत ने सर्कल के किनारे से गोल कर मैच के 39वें मिनट में भारत ने 3-2 की बढ़त दिला दी। इसके बाद रोहित ने बेहतरीन पेनाल्टी कॉर्नर स्ट्राइक से भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। मलयेशिया ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन टीम इसे गोल में बदलने में विफल रही। इसके बाद दोनों टीमें गोल करने के मौके को भुनाने में नाकाम रही और भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed