फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian junior men's hockey team defeated Australia in the battle for third place at the 4 Nations Tournament

4 Nations Tournament: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही

Wed, 25 Jun 2025 08:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 25 Jun 2025 08:19 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया को कप्तान टोबी मेलोन ने दूसरे हाफ में बढ़त दिलाई जिसके बाद रोहित ने 45वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। अजीत यादव ने 52वें मिनट में भारत को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

विज्ञापन
Indian junior men's hockey team defeated Australia in the battle for third place at the 4 Nations Tournament
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार देशों के टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के प्लेऑफ में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिला और भारत तथा ऑस्ट्रेलिया शुरुआती दो क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी। ऑस्ट्रेलिया को कप्तान टोबी मेलोन ने दूसरे हाफ में बढ़त दिलाई जिसके बाद रोहित ने 45वें मिनट में स्कोर 1-1 कर दिया। 
विज्ञापन


अजीत यादव ने 52वें मिनट में भारत को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने अंतत: तीसरे क्वार्टर में मैच के 40वें मिनट में टोबी के मैदानी गोल से बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि अधिक समय तक जश्न नहीं बना सकी क्योंकि पांच मिनट बाद ही रोहित ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। भारत ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अजीत के गोल से बढ़त बनाई और जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन


पूल चरण में भारत ने मेजबान जर्मनी के खिलाफ 1-7 की करारी हार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराकर वापसी की। टीम को अपने अंतिम लीग मैच में स्पेन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed