फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Hockey Team win olympic test tournament final

भारतीय हॉकी टीम ने लिया बदला, न्यूजीलैंड को हराकर जीता ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट

Wed, 21 Aug 2019 01:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 21 Aug 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Indian Hockey Team win olympic test tournament final
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राउंड रॉबिन चरण में मिली हार का बदला चुकता करते हुए न्यूजीलैंड को फाइनल में 5-0 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवां मिनट) ने पहला गोल किया जबकि शमशेर सिंह (18वां), नीलाकांता शर्मा (22वां), गुरसाहिबजीत सिंह (26वां) और मनदीप सिंह (27वां) ने बाकी गोल दागे। भारत को राउंड राबिन चरण में न्यूजीलैंड ने 1-2 से हराया था।

विज्ञापन


दोनों टीमों ने संभलकर खेलना शुरू किया। भारत को सातवें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिस पर गोल नहीं हो सका लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने उसी मिनट मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम ने गेंद पर नियंत्रण जारी रखा और पहले क्वॉर्टर में 1-0 की बढ़त कायम रही। शमशेर ने 18वें मिनट में भारत के लिए दूसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम दूसरे क्वॉर्टर में दो बार सर्कल में घुसने में कामयाब रही जबकि भारत ने तीन और गोल दाग दिए। नीलाकांता ने 22वें मिनट में तीसरा गोल किया। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और मनदीप ने लगातार गोल दागे। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में कोई गोल नहीं हो सका। आखिरी क्वॉर्टर में भारतीय डिफेंडरों ने दमदार प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed