{"_id":"580f93c34f1c1b3924bc3187","slug":"indian-hockey-team-reached-into-semi-final-of-asian-champions-trophy-2016","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के बाद चीन को दी मात, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
पाकिस्तान के बाद चीन को दी मात, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया
- फोटो : हॉकी इंडिया
मलेशिया के कुआंटान शहर में चल रही एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को चीन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 9-0 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। यह टूर्नामेंट में भारत की तीसरी जीत है। इससे पहले भारत जापान और पाकिस्तान को मात दे चुका था, जबकि उसका दक्षिण कोरिया के साथ खेला गया मुकाबला ड्रॉ रहा था। टूर्नामेंट के चौथे राउंड रॉबिन मैच में जीत के साथ ही टीम इंडिया के तीन जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
यूसुफ आकाशदीप और जसजीत ने किए गोल
हॉकी इंडिया
- फोटो : हॉकी इंडिया
मंगलवार को खेले गए मैच में भारत की तरफ से अफ्फान यूसुफ आकाशदीप सिंह और जसजीत ने दो-दो गोल किए। मुकाबले में शुरुआती क्षणों से ही भारतीय टीम ने चीन पर अपना दबदबा बना लिया। हाफटाइम तक टीम इंडिया ड्रैगन पर 4-0 की बढ़त बना चुकी थी।
पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में आकाश दीप ने भारतीय टीम का खाता खोला। यह पहले क्वार्टर का एकमात्र गोल था। भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल अफ्फान यूसुफ और तीसरा गोल जसजीत ने किया। टीम का चौथा गोल रूपिंदर पाल सिंह की स्टिक से आया। रूपिंदर ने पेनल्टी कार्नर पर यह गोल दागा।
पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में आकाश दीप ने भारतीय टीम का खाता खोला। यह पहले क्वार्टर का एकमात्र गोल था। भारतीय टीम के लिए दूसरा गोल अफ्फान यूसुफ और तीसरा गोल जसजीत ने किया। टीम का चौथा गोल रूपिंदर पाल सिंह की स्टिक से आया। रूपिंदर ने पेनल्टी कार्नर पर यह गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम मुकाबला बुधवार को मलेशिया के साथ
हॉकी इंडिया
- फोटो : हॉकी इंडिया
अंतिम दो क्वार्टर में भी भारत की बढ़त कायम रही। सेकेंड हाफ में टीम के खाते में पांच गोल आए। टीम का पांचवां गोल निकिन तिमैया और छठा गोल ललित उपाध्याय ने किया। इसके बाद आकाशदीप सिंह और अफ्फान यूसुफ ने गोल करते हुए बढ़त को 8-0 पर पहुंचा दिया। टीम के लिए अंतिम गोल जसजीत ने दागा। पूरे मैच में चीनी टीम एक गोल के लिए तरसती रही। 6 टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत का आखिरी और अंतिम मुकाबला बुधवार को मलेशिया के साथ होगा।