{"_id":"6088c4a6e7864b493b788582","slug":"indian-hockey-team-player-mandeep-singh-said-that-now-the-entire-focus-on-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: मनदीप सिंह ने कहा- अब पूरा ध्यान ओलंपिक पर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी: मनदीप सिंह ने कहा- अब पूरा ध्यान ओलंपिक पर
Wed, 28 Apr 2021 07:42 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:42 AM IST
सार
- ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ जीत रही मनोबल बढ़ाने वाली
- 02 एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबलों सहित चार मैच जीते छह में से अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय टीम ने
विज्ञापन
मनदीप सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल का प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला रहा। टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रही है। हमारा पूरा ध्यान ओलंपिक पर टिका है। मुझे लगता है कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराया। साथ ही चार अभ्यास मैचों में से दो में जीत दर्ज की। ये मैच छह से 14 अप्रैल के बीच खेले गए। मनदीप ने कहा,‘ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन निश्चिततौर पर हमारे लिए मनोबल बढ़ाने वाला रहा।
विज्ञापन
हमने जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी बहुत अच्छा खेल दिखाया। इसके बाद अर्जेंटीना का सफल दौरा शानदार रहा। हमने अपने पिछले दो दौरों में अच्छी लय हासिल की और अब हम कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।’
विज्ञापन
आपसी तालमेल सबसे अहम : मनदीप ने कहा कि अर्जेंटीना और यूरोप के दौरों में खिलाड़ियों के आपसी तालमेल टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा।
उन्होंने कहा,‘जब कोई टीम लंबे अर्से बाद खेलती है तो उसका तालमेल गड़बड़ा सकता है लेकिन हमने बहुत जल्दी सामंजस्य बिठाया और एक टीम के रूप में जल्द ही लय में आ गए। टीम अभी बहुत अच्छी तरह से तैयार लग रही है। हमें बेसिक्स पर ध्यान रखना होगा।’