फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Hockey Team Has A Chance To Repeat History In Tokyo Harbinder

पूर्व खिलाड़ी हरबिंदर सिंह बोले- भारतीय हॉकी टीम के पास टोक्यो में इतिहास दोहराने का मौका

Fri, 24 Jul 2020 03:21 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 24 Jul 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Indian Hockey Team Has A Chance To Repeat History In Tokyo Harbinder
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

टोक्यो में पिछली बार हुए ओलंपिक में हरबिंदर सिंह का स्वर्ण जीतने का सपना पूरा हुआ था और भारतीय हॉकी के पूर्व सेंटर फारवर्ड को उम्मीद है कि मनप्रीत सिंह की टीम अगले साल जापान में इतिहास को दोहराएगी। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में आठ स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। मगर आखिरी बार 40 साल पहले 1980 के मॉस्को ओलंपिक में टीम ने पीला तमगा हासिल किया था।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक 1964 में स्वर्ण, मैक्सिको ओलंपिक 1968 और 1972 म्युनिख ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे सिंह ने कहा कि अगले साल टोक्यो में भारतीय टीम पदक जीत सकती है। उन्होंने हॉकी इंडिया के लिए एक कॉलम में लिखा ,‘अब आधी सदी बाद ओलंपिक जापान में फिर हो रहे हैं। मेरा भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने का सपना वहीं पूरा हुआ था।’
विज्ञापन


उन्होंने लिखा ,‘हमारी टीम के पास उसी स्थान पर इतिहास को दोहराने का मौका है। वे 1964 की तरह इस ओलंपिक को यादगार बना सकते हैं।’ उन्होंने टोक्यो में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल को याद करते हुए कहा ,‘वह यादगार मैच था और काफी रोमांचक भी। अपने पहले ही ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव अलग ही था।’ सिंह ने कहा कि वह तनावपूर्ण फाइनल था। अंपायर ने दोनों टीमों को मैच के दौरान किसी भी फाउल से बचने की चेतावनी दी थी। उस समय खिलाड़ी को लालकार्ड दिए जाते थे और उसे मैच से बाहर होना पड़ता था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed