फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team beat austria end europe tour on high

यूरोप दौरा: भारतीय टीम ने सांस थाम देने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रिया को हराया

Thu, 17 Aug 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 17 Aug 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
indian hockey team beat austria end europe tour on high
रमनदीप सिंह - फोटो : file photo

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को यूरोप दौरे के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रिया को 4-3 से हरा दिया। भारत ने दौरे का अंत तीन जीत और दो हार के साथ किया। टीम ने दोनों मुकाबले बेल्जियम के खिलाफ गंवाएं थे।

विज्ञापन


भारत ने ऑस्ट्रिया पर रमनदीप सिंह और चिन्ग्लेंसना सिंह कंजुगम के दो-दो गोल की बदौलत जीत दर्ज की। रमनदीप ने 25वें और 32वें मिनट में गोल दागे जबकि चिन्ग्लेंसना ने 37वें और 60वें मिनट में गेंद को जाली के अंदर भेदा।
विज्ञापन


विश्व की नंबर चार नीदरलैंड्स पर लगातार दो जीत करने के बाद भारतीय टीम विश्वास से लबरेज थी। हालांकि, ऑस्ट्रिया के खिलाफ उसने मुकाबले में धीमी शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया ने ज्यादातर समय गेंद पर अपना कब्जा बनाए रखा, लेकिन वो ऑस्ट्रिया की डिफेंस को भेदकर अंदर जाने में नाकाम दिखा। वहीं ऑस्ट्रिया ने ओलिवर बिंदर के 14वें मिनट में किए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

रोमांच चरम पर पहुंचा

indian hockey team beat austria end europe tour on high
इंडियन हॉकी टीम - फोटो : SELF

भारत ने दूसरे क्वार्टर में फिर अपने हमले तेज किए, जिसका फायदा उसे 25वें मिनट में मिला जब रमनदीप सिंह ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद 32वें मिनट में रमनदीप ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाया और ऑस्ट्रिया के खिलाड़ियों को छका दिया। फिर रिवर्स हिट जमकर गोलकीपर के ऊपर से दर्शनीय गोल किया। भारत स्कोर में 2-1 से आगे हो गया।

भारत ने अपने हमलों में कोई कमी नहीं रखी और उपकप्तान चिन्ग्लेंसना सिंह ने 37वें मिनट में वरुण कुमार के पास पर शानदार गोल किया। 

ये भी पढ़ें : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने नीदरलैंड को 2-1 से मात देकर किया सीरीज पर कब्जा

फिर ऑस्ट्रिया ने अंतिम 15 मिनटों में जोरदार वापसी करते हुए जल्दी-जल्दी दो गोल किए और 55वें मिनट में स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। मैच तब बेहद रोमांचक हो उठा था। जब मैच समाप्त होने में केवल 10 सेकंड का समय बचा था तब चिन्ग्लेंसना ने सनसनीखेज गोल दागते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी। रमनदीप सिंह ने इस गोल में अहम भूमिका निभाते हुए ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों को छकाते हु गुरजंत सिंह को पास किया। गुरजंत ने क्रॉस हिट लगाया और चिन्ग्लेंसना ने रिसीव करते हुए विजयी गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed