फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team announced for hwl final sardar dropped

HWL Final: टीम इंडिया का ऐलान, खेल रत्न विजेता को किया बाहर

Mon, 27 Nov 2017 06:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 27 Nov 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team announced for hwl final sardar dropped
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : ht
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को अगले महीने भुवनेश्वर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी मिड फील्डर सरदार सिंह को टीम से बाहर किया गया है जबकि रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकरा की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन


इस साल खेल रत्न अवॉर्ड जीतने वाले सरदार सिंह को बाहर करना अचंभा रहा। वो पिछले महीने ढाका में एशिया कप विजेता टीम के सदस्य थे। ऐसा माना जा रहा है कि सरदार के बाहर होने का मतलब उनके करियर की समाप्ति हो सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मनप्रीत सिंह ने बताया इस वजह से टीम इं‌डिया ने जीता हॉकी का एशिया कप 
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप में सरदार ने युवा कप्तान मनप्रीत सिंह के लिए जगह बनाकर 'फ्री डिफेंडर' की भूमिका निभाई थी। मगर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल से बाहर होने का मतलब अब टीम में उनकी जगह नहीं बनना माना जा रहा है। 


रुपिंदर और लाकरा की वापसी से टीम इंडिया की रक्षापंक्ति को मजबूती मिलेगी। रुपिंदर हैमस्ट्रिंग चोट के पांच महीनों के बाद टीम में वापसी कर रहे हिं जबकि लाकरा रियो ओलंपिक्स के बाद से घुटने में चोट की वजह से टीम से बाहर हैं।

हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने मनप्रीत सिंह को कप्तान बरकरार रखा है जबकि चिंगलेनसेना को उनका उत्तराधिकारी बनाया गया है। अभी प्रमुख गोलकीपर पीआर श्रीजेश को मैच फिटनेस हासिल करना है, जिसे देखते हुए जाली की सुरक्षा का जिम्मा आकाश चिकते और सूरज करकेरा पर होगा। मिडफील्ड में एसके उथप्पा, कोथाजित सिंह और सुमित अपने कप्तान मनप्रीत और चिंगलेनसेना का साथ देंगे।

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर्स: आकाश अनिल चिकते, सूरज करकेरा

डिफेंडर्स: हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, दीपसन टिर्की, वरुण कुमार, रुपिंदरपाल सिंह, बीरेंद्र लाकरा।

मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसेना सिंह (उप-कप्तान), एसके उथप्पा, सुमित, कोथाजित सिंह।

फॉरवर्ड्स: एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरजंत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed