{"_id":"5ebdf2da2bf6d12b173bc775","slug":"indian-hockey-players-asked-kiren-rijiju-to-start-training-for-olympic-preparation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी खिलाड़ियों ने उठाई ट्रेनिंग की मांग, ओलंपिक की तैयारियों के लिए बताया महत्वपूर्ण","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी खिलाड़ियों ने उठाई ट्रेनिंग की मांग, ओलंपिक की तैयारियों के लिए बताया महत्वपूर्ण
Fri, 15 May 2020 07:09 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 15 May 2020 07:09 AM IST
विज्ञापन
national women hockey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के लिए ट्रेनिंग नहीं होना निश्चित रूप से चिंता का विषय है लेकिन उन्हें घर की कमी महसूस हो रही है और यह बात उन्होंने बृहस्पतिवार को खेल मंत्री किरेन रिजिजू को ऑनलाइन बातचीत में बताई जबकि सीमित अभ्यास शुरू करने का भी अनुरोध किया। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने मंत्री को बताया कि अगले साल ओलंपिक की तैयारियों के तहत जल्द से जल्द छोटे-छोटे समूह में मैदानी ट्रेनिंग करने से वे अन्य शीर्ष देशों पर दबदबा बना सकते हैं।
विज्ञापन
एक सूत्र ने बताया, ‘खिलाड़ियों ने कहा कि वे घर की कमी महसूस कर रहे हैं लेकिन वे बखूबी समझते हैं कि वे यहां सुरक्षित हैं। वे बेकार के विचारों को हटाने के लिए ट्रेनिंग शुरू करना चाहते हैं।’ भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के शुरू से ही बंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में हैं। खेल मंत्री ने 34 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ियों की बैठक में फीडबैक लिया। इनके अलावा पुरुष और महिला हॉकी टीमों के मुख्य कोच ग्राहम रीड और शुआर्ड मराइन तथा हाई परफोरमेंस निदेशक डेविड जॉन भी मौजूद थे।
विज्ञापन