फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Womens Asian Champions Trophy Hockey 2021 Indian Hockey Player Tests Covid 19 Positive, Match Against Korea Cancelled

Womens Asian Champions Trophy Hockey: भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, कोरिया के खिलाफ अहम मैच रद्द

Wed, 08 Dec 2021 03:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोंगहे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोंगहे Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 Dec 2021 03:05 PM IST
सार

Womens Asian Champions Trophy Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाई गयी है। इस वजह से मेजबान और गत चैंपियन  कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Womens Asian Champions Trophy Hockey 2021 Indian Hockey Player Tests Covid 19 Positive, Match Against Korea Cancelled
महिला हॉकी - फोटो : social media

विस्तार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा ले रही भारतीय महिला हॉकी टीम की एक सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाई गयी है। इस वजह से मेजबान और गत चैंपियन  कोरिया के खिलाफ बुधवार को होने वाला उसका मैच रद्द कर दिया गया। हॉकी इंडिया द्वारा समाचार एजेंसी पीटीआई से मामले की पुष्टि करने के बाद एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने भी बयान जारी कर अपनी हामी भरी। 

विज्ञापन


एएचएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, 'एशियाई हॉकी महासंघ को यह बताते हुए खेद है कि टीम इंडिया की एक सदस्य नियमित परीक्षण के दौरान कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। इसलिए भारत और कोरिया के बीच होने वाला आज का मुकाबला रद्द किया जाता है।'
विज्ञापन

 


हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद यह तय नहीं हुआ है कि भारत और चीन के बीच होने वाला मुकाबले खेला जाएगा या नहीं। 

गौरतलब है कि महामारी ने मंगलवार को ही टूर्नामेंट को प्रभावित कर दिया था जब भारत का मलयेशिया के खिलाफ दूसरा मैच कोविड से जुड़े मुद्दों के कारण रद्द कर दिया गया था। मलयेशिया को प्रतियोगिता के कम से कम पहले दो दिन बाहर रहना पड़ा, क्योंकि उसकी एक खिलाड़ी नूरुल फैजाह शफ़ीकाह खलीम का दक्षिण कोरिया पहुंचने पर किया गया कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया था। सूत्रों के अनुसार मलेशिया की तरह भारतीय दल को भी एक खिलाड़ी का परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद पृथकवास पर रहना पड़ सकता है।

पिछली बार के उप विजेता भारत ने इससे पहले थाईलैंड को 13-0 से करारी शिकस्त दी थी जिसमें ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने पांच गोल किये थे। भारत अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की महिला रैंकिंग में नौवें स्थान पर है और इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है। महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पहले 2020 में किया जाना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे कई बार स्थगित करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed