{"_id":"5eb818c38ebc3e9025769d91","slug":"indian-hockey-legend-balbir-sr-tests-covid-negative-but-condition-remians-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह की कोरोना टेस्ट निगेटिव, लेकिन हालत अब भी गंभीर","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय हॉकी दिग्गज बलबीर सिंह की कोरोना टेस्ट निगेटिव, लेकिन हालत अब भी गंभीर
Sun, 10 May 2020 08:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 May 2020 08:44 PM IST
सार
- मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं बलबीर सिंह
- 1975 विश्व कप विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैनेजर थे बलबीर सिंह
- तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के थे सदस्य
विज्ञापन
बलबीर सिंह
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। 96 वर्षीय बलबीर सिंह की रिपोर्ट रविवार को सामने आई, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें कोरोना से कोई खतरा नहीं बताया। बावजूद इसके अगले कुछ घंटे उनके लिए बेहद संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बलबीर सीनियर के नाती कबीर ने बताया कि, ‘उन्हें अभी भी वेंटिलेटर पर ही रखा गया है। पिछले दो तीन दिन से श्वास लेने में तकलीफ हो रही थी, उनके विभिन्न अंगों पर असर पड़ा है और कुल मिलाकर हालत बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन
वह पिछले साल श्वसन संबंधी तकलीफ के कारण कई सप्ताह चंडीगढ के पीजीआईएमईआर में भी भर्ती थे। बलबीर सीनियर ने लंदन (1948), हेलसिंकी (1952) और मेलबर्न (1956) ओलंपिक में भारत के स्वर्ण पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। हेलसिंकी ओलंपिक में नीदरलैंड के खिलाफ 6-1 से मिली जीत में उन्होंने पांच गोल किए थे और यह रिकार्ड अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन