फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian goalkeeper savita punia is waiting for service since last 9 years 

एशिया कप की इस स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी को 9 साल से है नौकरी का इंतजार    

Tue, 07 Nov 2017 04:34 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 07 Nov 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
 indian goalkeeper savita punia is waiting for service since last 9 years 
सविता पूनिया - फोटो : hindustan times
भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में एशिया कप में शक्तिशाली चीन को हराकर खिताब जीता है। जीतने के बाद टीम की हर सदस्य को एक-एक लाख रुपए का इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है। इसी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को एक लाख जरूर मिल जाएंग लेकिन इससे जीवन के दिन काटना मुश्किल हैं। सवित पूनिया को पिछले 9 साल से नौकरी का इंतजार है। चीन के साथ फाइनल अंतिम समय तक बराबरी पर था। बाद में पेनाल्टी शूट आउट के जरिए विजेता का फैसला किया गया। इसमें भारत ने बाजी मार ली। भारत ने 5-4 से मैच अपने नाम किया। पेनाल्टी शूट आउट के समय आपका गोलकीपर सबसे अहम हो जाता है। एशिया कप के फाइनल में गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार खेल दिखाकर देश को 13 साल बाद एशिया का चैंपियन बनाया। लेकिन पूनिया को खुद पिछले नौ सालों से नौकरी का इंतजार है। 
विज्ञापन


2008 में हॉकी में पदार्पण करने वाली पूनिया ने एशिया कप के दौरान अपना 150 वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। नौ साल के लंबे करियर के बाद भी उन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिल सकी है। देश का प्रतिनि‌धित्व करने वाली पूनिया का जब यह हाल है तो अन्य क्षेत्रों की महिलाओं का अंदाजा अपने आप लगाया जा सकता है। हरियाणा की सिरसा की सविता पूनिया ने कहा कि मेरी उम्र 27 वर्ष हो चुकी है। पिछले नौ सालों से मुझे नौकरी का इंतजार है। हरियाणा की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना के तहत मुझे उम्मीद थी, लेकिन वहां भी सिर्फ मुझे आश्वासन ही मिला। सविता ने कहा कि अभी भी वह अपना खर्च अपने माता-पिता से ले रही हैं। इसका उन्हें अफसोस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed