फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Defender Nilam sanjeep xess is working on his technique for secure his place in hockey team

भारतीय हॉकी टीम में जगह पक्की करने के लिए तकनीक पर काम कर रहे हें डिफेंडर निलाम संजीप खेस

Tue, 03 Nov 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 03 Nov 2020 06:40 PM IST
सार

निलाम ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे हरमनप्रीत सिंह और रूपिंदर पाल सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। वे प्रेरणादायी हैं और मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।'

विज्ञापन
Indian Defender Nilam sanjeep xess is working on his technique for secure his place in hockey team
नीलम संजीप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर निलाम संजीप खेस ने कहा कि वह राष्ट्रीय टीम में जगह पक्की करने के लिए अपनी तकनीक पर काम कर रहे हैं। भारत की तरफ से अब तक 14 मैच खेलने वाले इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि वह राष्ट्रीय शिविर के दौरान अपने कौशल को निखारने में लगे रहे।

विज्ञापन


निलाम ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘मेरे अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत थोड़ा मुश्किल रही। मैंने भारत की तरफ से अपना आखिरी टूर्नामेंट अगस्त 2019 में ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के रूप में खेला था। हालांकि मैंने विभिन्न राष्ट्रीय शिविरों में अपने खेल के तमाम पहुलुओं पर कड़ी मेहनत जारी रखी।‘
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैंने कुछ तकनीकी पहलुओं की पहचान की है जिन पर मुझे काम करने की जरूरत है और उम्मीद है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं सुधार करूंगा। मैं अपने खेल को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं जिससे मैं भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकूं। यह अभी मेरा तात्कालिक लक्ष्य है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed