फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Pakistan: India beat Pakistan 4-0 to Enter Asia Cup hockey final

एशिया कप हॉकी: पाकिस्तान को हराकर आठवीं बार फाइनल में पहुंचा भारत

Sat, 21 Oct 2017 09:14 PM IST
एजेंसी/ ढाका
एजेंसी/ ढाका Updated Sat, 21 Oct 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
India vs Pakistan: India beat Pakistan 4-0 to Enter Asia Cup hockey final
भारत ने पाकिस्तान को हराया
एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान की टीम को रौंद दिया है, भारतीय टीम ने सुपर-4 में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी को 4-0 से हराया। भारत की पाक के खिलाफ लगातार 7वीं जीत है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम का एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। दो बार की पूर्व चैंपियन भारतीय टीम ने शनिवार को खेले गए सुपर-4 के अपने तीसरे और आखिरी मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें:- IndvsPak हॉकी एशिया कप: पाक को 3-1 से मात देकर टीम इंडिया ने जड़ा जीत का छक्का
विज्ञापन
विज्ञापन


खिताब की प्रबल दावेदार भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट की शीर्ष रैंकिंग की भारतीय टीम (13वीं) की पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार सातवीं जीत है। इससे पहले मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में पाक को ग्रुप मैच में 3-1 से हराया था। 

भारत की ओर से मैच के 39वें मिनट में सतबीर सिंह ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। युवा ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 51वें मिनट में पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। 

India vs Pakistan: India beat Pakistan 4-0 to Enter Asia Cup hockey final
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter
इसके ठीक एक मिनट बाद 52वें मिनट में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे ललित उपाध्याय ने शानदार गोल कर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया। गुरजंत सिंह ने 57वें मिनट में गोल कर भारत की जीत 4-0 से सुनिश्चित कर दी। 

तीन क्वार्टर में दोनों टीमों को कुल सात पेनाल्टी कॉर्नर मिले थे लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी थी। इसमें भारत के तीन जबकि पाकिस्तान को चार पेनाल्टी शामिल थे। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ वाला था। 

भारत को खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए सिर्फ ड्रॉ की जरूरत थी जबकि पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत चाहिए था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed