{"_id":"5b33a24b4f1c1bc96b8b880b","slug":"india-vs-australia-mens-hockey-champions-trophy-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरुष टीम के विजयी रथ पर लगी रोक, चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी मात","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय पुरुष टीम के विजयी रथ पर लगी रोक, चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
एसवी सुनील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम के विजयी अभियान पर बुधवार को रोक लग गई। शुरुआती दो मैच जीतने वाली भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के अपने तीसरे मैच में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों 2-3 की शिकस्त का सामना करना पड़ा। कंगारू टीम की तरफ से शार्प, टॉम क्रेग और ट्रेंट मिटन ने क्रमशः छठें, 15वें और 33वें मिनट में गोल दागे। वहीं भारत की तरफ से वरुण कुमार और ने मैच के 11वें मिनट जबकि हरमनप्रीत ने 58वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम इस हार के साथ ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई है।
विज्ञापन
पीआर श्रीजेश के नेतृत्व वाली भारतीय टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। कंगारूओं ने मैच के पांचवें मिनट में शार्प के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बनाई। यह गोल ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद विशेष भी साबित हुआ क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ उसका 50वां गोल भी रहा।
विज्ञापन
एक गोल से पिछड़ते ही भारतीय टीम ने अपने आक्रमण तेज किए, जिसका फायदा उसे 11वें मिनट में मिला। वरुण कुमार ने दमदार शॉट लगाकर गोल किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दरअसल, ललित उपाध्याय ने पेनल्टी एरिया में ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडरों को छकाते हुए एसवी सुनील को पास दिया। सुनील ने फिर वरुण कुमार को पास दिया, जिन्हें किसी खिलाड़ी ने मार्क नहीं किया था। इसका पूरा फायदा उठाते हुए कुमार ने दमदार शॉट लगाया और स्कोर बराबर कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, वर्ल्ड चैंपियन जल्द ही अपने रंग में लौटी और चार मिनट के बाद ही उसने बढ़त बना ली। टॉम क्रेग ने गोल करके कंगारू को 2-1 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 की बढ़त बरकरार रखी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में कंगारू टीम ने फिर कमाल किया और अपनी बढ़त 3-1 कर ली। ट्रेंट मिटन ने मैच के 33वें मिनट में आकर्षक गोल करके ऑस्ट्रेलिया के लिए निर्णायक गोल किया।
इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया और गोलकीपर को हटाकर खेलना शुरू किया। हरमनप्रीत ने 58वें मिनट में गोल करके भारत की हार का अंतर कम किया। भारतीय टीम को 2-3 की शिकस्त झेलना पड़ी।
भारतीय टीम का आक्रमण अच्छा नहीं रहा। टीम ने गोल करने के कई मौके गंवाए। यहीं नहीं, करीब बार पेनल्टी कॉर्नर के मौके भी भारतीय टीम गोल करके नहीं भुना पाई। हालांकि, कप्तान पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया और कई अच्छे बचाव किए। याद हो कि भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से मात दी थी। इसके बाद उसने ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर उलटफेर किया था।
भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला गुरुवार को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी जबकि ऑस्ट्रेलिया के सामने नीदरलैंड्स से होगा।