{"_id":"59fab8e04f1c1bd1538ba729","slug":"india-through-to-the-semis-beating-kazakhstan-7-1-hat-trick-for-gurjit-kaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशिया कप: गुरजीत कौर की हैट्रिक से टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एशिया कप: गुरजीत कौर की हैट्रिक से टीम इंडिया की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : twitter
भारतीय महिला हॉकी टीम का 2017 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय टीम ने जापान के काकमगिगाहरा में गुरुवार को क्वार्टरफाइनल मैच में कजाखस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की।
विज्ञापन
टीम इंडिया अपने पूल में टॉप पर रही। वो इससे पहले लीग मैचों में सिंगापुर को 10-0, चीन को 4-1 और मलेशिया को 2-0 से हरा चुकी है। बहरहाल, भारत ने कजाखस्तान को 7-1 से मात दी, जिसमें गुरजीत कौर ने हैट्रिक जमाई। इसके अलावा दीप ग्रेस एक्का और नवनीत कौर ने दो-दो गोल दागे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: महिला एशिया कप हॉकी: भारत ने चीन को हराकर किया बड़ा उलटफेर
विज्ञापन
मैच की शुरुआत कजाखस्तान ने शानदार अंदाज में की और दूसरे ही मिनट में उसकी खिलाड़ी वेरा दोमश्नेवा ने गोल दाग दिया। हालांकि, उसकी ये बढ़त ज्यादा देर नहीं टिकी क्योंकि गुरजीत कौर ने चौथे मिनट में गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम का पूरे मैच में दबदबा रहा। दीप ने अपना पहला गोल 16वें मिनट में किया जबकि नवनीत ने क्रमशः 22वें और 27वें मिनट में गोल दागे। इसके बाद 41वें मिनट में दीप ने गोल करके टीम इंडिया को 5-1 की बढ़त पर पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें: एशिया कप: भारतीय महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर को 10-0 से धोया
गुरजीत कौर अपने रंग में थी और उन्होंने 42वें व 56वें मिनट में गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। गुरजीत इस हैट्रिक के साथ ही एशिया कप में सर्वाधिक गोल करने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गयी हैं। भारत का सेमीफाइनल में जापान और मलेशिया के बीच मैच विजेता से मुकाबला शुक्रवार को होगा।