फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India new asia champion after beating bangladesh

पिछली हार का बदला लेने के साथ ही भारत ने जीता एशिया कप का खिताब

Sat, 01 Oct 2016 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
India new asia champion after beating bangladesh
भारतीय प्रशंसक

भारत के लिए फाइनल में खिताब जीतने के साथ ही पिछली हार का भी बदला लेने का मौका था जिसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इसे कर दिखाया।

विज्ञापन


भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को उसके ही घर में मात देकर अंडर-18 एशिया कप हॉकी खिताब अपने नाम कर लिया। युवा भारतीय टीम ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान को धूल चटाई थी और फाइनल में उसने मेजबान टीम को उसके ही मैदान में 5-4 से हरा दिया।
विज्ञापन

 
मुकाबले में रोमांच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अंतिम समय से 20 सेकेंड पहले तक स्कोर 4-4 से बराबर था। फिर अभिषेक के अंतिम मिनटों में किए गोल ने भारत को खिताब दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों 4-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी लेकिन उस हार का बदला युवा टीम ने फाइनल जीत कर ले लिया।

 भारत ने दूसरी बार टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले भारत ने 2001 में यह खिताब जीता था। हार्दिक सिंह मैन ऑफ द मैच रहे जबकि भारत के पंकज कुमार रजक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

उतार-चढ़ाव वाले मैच में बांग्लादेश की टीम ने बनाई थी बढ़त

India new asia champion after beating bangladesh
Hockey India - फोटो : PTI
खिताबी जंग में रोमन कुमार ने गोल कर बांग्लादेश को बढ़त दिलाई। इसके बाद शिवम आनंद ने कमाल के अंदाज में विपक्षी टीम के दो डिफेंडरों को छकाते हुए गोल किया और भारत को बराबरी दिला दी।

हाफ टाइम से पहले बांग्लादेश के मोहम्मद मोहसिन ने अपनी टीम को फिर से 2-1 से आगे किया। हाफ टाइम के बाद भारत के हार्दिकसिंह ने पहले स्कोर बराबर किया और फिर दिलप्रीत सिंह ने टीम को 3-2 की बढ़त दिला दी।

मैच के 60वें मिनट में मोहम्मद अशरफुल इस्लाम ने गोल दागा और टीम को बराबरी दिला दी। इबुंगो सिंह ने फिर एक बार आक्रामकता दिखाई और भारत को 4-3 से आगे किया। महबूब हुसैन ने 64वें मिनट में गोल कर एक बार फिर स्कोर बराबर कर दिया।

अभिषेक ने हूटर बजने से करीब 20 सेकेंड पहले जैसे ही गोल दागा, भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed