फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india needs to play draw against netherlands for entring in final of champions trophy

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहुंचने के लिए ड्रॉ की जरूरत, नीदरलैंड्स से होगा सामना

Fri, 29 Jun 2018 07:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
india needs to play draw against netherlands for entring in final of champions trophy
भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम शनिवार को जब अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य कम से कम ड्रॉ होगा। आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में नीदरलैंड्स को बराबरी पर रोकना होगा। 

विज्ञापन


वहीं मेजबान टीम को जीत की दरकार है। पीआर श्रीजेश की टीम दो जीत, एक ड्रॉ और एक हार से सात अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है। गत चैंपियन और विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया दस अंकों के साथ पहले ही रविवार को होने वाले फाइनल का टिकट कटा चुकी है। राउंड रॉबिन में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें खिताबी मुकाबले में खेलेंगी।  
विज्ञापन


नए कोच हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने अपने अभियान को शानदार आगाज किया था। पाकिस्तान को 4-0 से धोने के बाद उसने अर्जेंटीना को 2-1 से हराकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह कड़े मुकाबले में 1-2 से हार गई थी, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ अंतिम क्षणों में गोल कर मैच ड्रॉ करवाने में सफल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया में हो सकता है फाइनल : भारत के लिए फाइनल में पहुंचना आसान है। ड्रॉ से ही उसका काम हो जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह 2016 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी का ही रिपीट होगा। लंदन में हुए खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था। इस बार भारत के पास फाइनल में पहुंचकर पिछली हार का बदला लेने और पहली बार इस ट्रॉफी को जीतने का आखिरी मौका है। आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है।   


ऑस्ट्रेलिया की टक्कर अर्जेंटीना से: ऑस्ट्रेलिया का सामना ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से होगा। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह औपचारिक मैच होगा। हालांकि वह जीत के साथ बढ़े हुए मनोबल के साथ फाइनल में जाना चाहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed