फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India maul Uzbekistan 22-0 in opening women's junior Asia Cup match

Women's Junior Asia Cup: भारत की धमाकेदार शुरुआत, पहला मैच 22-0 के अंतर से जीता, अन्नू की डबल हैट्रिक

Sat, 03 Jun 2023 04:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ककामिघरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ककामिघरा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 04:14 PM IST
सार

भारत ने शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर हमला करना शुरू कर दिया और वैष्णवी ने मैच के तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके शुरुआती बढ़त बना ली।

विज्ञापन
India maul Uzbekistan 22-0 in opening women's junior Asia Cup match
भारत बनाम उजबेकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम ने विशाल जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। पहले मैच में टीम इंडिया ने उजबेकिस्तान को 22-0 के अंतर से हराया। अन्नू ने डबल हैट्रिक लगाई और वह टीम के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। उनके अलावा वैष्णवी, मुमताज, सुनेलिता, मंजू चौरसिया, दीपका सोरेंग, दीपिका और नीलम ने भी गोल दागे। 
विज्ञापन


अन्नू ने 13वें, 29वें, 30वें, 38वें, 43वें और 51वें मिनट में गोल किए। वहीं, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के ने तीसरे और 56वें, मुमताज खान ने छठे, 44वें, 47वें और 60वें, सुनेलिता टोप्पो ने 17वें, मंजू चौरसिया ने 26वें, दीपिका सोरेंग ने 18वें, 25वें, दीपिका ने 32वें, 44वें, 46वें और 57वें और नीलम ने 47वें मिनट में गोल किया। 
विज्ञापन


भारत ने शुरुआत से ही उज्बेकिस्तान पर हमला करना शुरू कर दिया और वैष्णवी ने मैच के तीसरे मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करके शुरुआती बढ़त बना ली। मुमताज ने तीन मिनट बाद फील्ड स्ट्राइक से भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। अन्नू ने गोल करके टीम की तालिका में इजाफा किया और शुरुआती क्वार्टर में भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने मैच में अपना दबदबा कायम रखा और सुनीलिता, मंजू, दीपिका और अनु ने गोल किए, इस तरह हाफ-टाइम में टीम इंडिया ने 10-0 की बढ़त हासिल कर ली।


दूसरे हाफ में छोर बदलने के बाद भी कहानी वही रही, जिसमें दीपिका ने पेनल्टी कार्नर पर एक गोल किया जबकि अनु ने दो और गोल कर भारत को 13-0 की बढ़त दिला दी। मुमताज और दीपिका ने तीसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में गोल कर स्कोर 15-0 कर दिया। यह एक तरफा मैच था क्योंकि भारत ने अंतिम तिमाही में सात और गोल किए। भारत का अगला पूल मैच पांच जून को मलेशिया के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed