फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India eyes an encore against Japan in women’s hockey opener

जीत से शुरुआत करना होगा महिला टीम का लक्ष्य, जापान होगा सामने

Sat, 06 Aug 2016 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 Aug 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
India eyes an encore against Japan in women’s hockey opener
महिला हॉकी - फोटो : getty
36 साल बाद ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम 31वें ओलंपिक में रविवार को अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ करेगी। भारत को पूल बी में रखा गया है।
विज्ञापन


भारत ने पिछले वर्ष जून में वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के क्लासीफिकेशन मैच में जापान को हराकर पांचवां स्थान हासिल किया था जिससे वह मॉस्को 1980 ओलंपिक के बाद पहली बार ओलंपिक में जगह बनाने में सफल रही थी। इस समय जापान की टीम रैंकिंग में भारतीय टीम से तीन स्थान ऊपर यानी 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई कोच नील हॉगुड के मार्गदर्शन में भारतीय टीम को शानदार शुरुआत की उम्मीद है। मैच की पूर्व संध्या पर इंचियोन एशियाई खेलों में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य रहीं डिफेंडर दीप इक्का ने कहा, "कोच ने हमसे पहले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कहा है। इससे लीग चरण के बाकी मैचों की लय बनेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 106 मैच खेल चुकी दीप कप्तान सुशीला चानू के साथ भारतीय रक्षापंक्ति की मजबूत कड़ी हैं। चानू को ओलंपिक से कुछ दिन पहले ही रीतू रानी की जगह कप्तान बनाया गया है। रीतू की अनुपस्थिति में वर्ष की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया दौर पर भारतीय टीम की कप्तानी करने वाली सुशीला की यहां कड़ी परीक्षा होगी।

भारतीय महिला टीम मणिपुर की डिफेंडर सुशीला चानू की अगुआई में तीन साल पहले जर्मनी में आयोजित जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीत चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed