{"_id":"5c9dec64bdec2214323f3f80","slug":"india-beat-poland-by-10-10-in-azlan-shah-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजलान शाह कप: भारत ने पोलैंड को 10-0 से हराया, कल कोरिया से खिताबी जंग","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अजलान शाह कप: भारत ने पोलैंड को 10-0 से हराया, कल कोरिया से खिताबी जंग
Fri, 29 Mar 2019 03:29 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 29 Mar 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अजलान शाह कप में पोलैंड को 10-0 से करारी मात दी है। अब भारत का शनिवार को फाइनल में कोरिया से मुकाबला होगा। भारत की तरफ से मनदीप सिंह और और वरुण कुमार ने सबसे ज्यादा 2-2 गोल दागे।
विज्ञापन
इसके अलावा अमित रोहिदास, नीलकंठ शर्मा, सिमरनजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, सुमित और विवेक प्रसाद ने भी एक-एक गोल किया। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान को 2-0 से हराया तथा मेजबान मलेशिया को 4-2 और कनाडा को 7-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रा खेला। भारतीय टीम कोरिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले शुक्रवार को अपनी आक्रामक ताकत की परख करने की कोशिश करेगी। मनदीप सिंह ने अग्रिम पंक्ति में अच्छी भूमिका निभाई है। उन्होंने कनाडा के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी।
विज्ञापन
भारत के लिए मनदीप (50वां और 51वां मिनट), ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार (18वां और 24वां), विवेक सागर प्रसाद (पहला), सुमित कुमार (सातवां), सुरेंदर कुमार (19वां), सिमरनजीत सिंह (29वां), नीलाकांता शर्मा (36वां) और अमित रोहिदास (55वां) ने गोल दागे।
पांच बार की चैम्पियन भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अजेय रिकार्ड बरकरार रखा। भारत ने पांच लीग मैचों में चार जीत और एक ड्रा के साथ 13 अंक हासिल किए। मनदीप ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक सात और वरूण ने पांच गोल कर लिए हैं।
यह मुकाबला निहायत एकतरफा रहा और भारत ने सातवें मिनट में ही दो गोल से बढत बना ली थी। दूसरे क्वार्टर में सुमित के बनाये पेनल्टी कार्नर को वरूण ने गोल में बदला। एक मिनट बाद सुरेंदर ने रोहिदास के बनाए पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।
वरूण ने 24वें मिनट में एक और गोल करके भारत को 5-0 से बढत दिला दी। इसके बाद नीलाकांता शर्मा के पास पर मनदीप ने गेंद सिमरनजीत को दी जिसने गोल करने में कोई चूक नहीं की। हाफटाइम तक भारत के पास 6-0 से बढत थी।
मनदीप ने आठवां और नौवां गोल किया जबकि दसवां गोल सुरेंदर के बनाये पेनल्टी कार्नर पर रोहिदास ने दागा।