फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india beat china to clinch asia cup hockey title on shoot out by 5-4

महिला हॉकी: भारत ने चीन को हराकर जीता एशिया कप, विश्व कप में मिली सीधी एंट्री

Sun, 05 Nov 2017 07:00 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 05 Nov 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
india beat china to clinch asia cup hockey title on shoot out by 5-4
भारतीय महिला टीम - फोटो : ndtv
भारतीय महिलाओं ने शक्तिशाली चीन को हराकर हॉकी का एशिया कप जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम को 2018 के विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया है। रविवार को जापान के काकामिगहारा कावासाकी स्टेडियम में खिताबी मुकाबले में भारत ने पेनाल्टी शूट आउट के जरिए चीन को 5-4 से परास्त किया। मैच में अंतिम समय तक भारत 1-0 की बढ़त पर रहा लेकिन चीन ने अंतिम दौर में गोल कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट के जरिए भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5-4 से चीन को हराकर यह खिताब जीत लिया। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपराजित रही। भारतीय ‌महिलाओं ने चीन को लीग मैच में भी हराया था। जापान को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 
विज्ञापन


फाइनल मैच में दोनों टीमें तय समय तक 1-1 की बराबरी पर थी। इसके बाद शूट आउट का सहारा लिया गया। जिसमें भारत ने बाजी मार ली। भारत को ननजोत कौर ने 25 वें मिनट में गोलकर 1-0 से आगे कर दिया था। टीम इंडिया जीत के लिए आगे बढ़ रही थी। लेकिन चौथे क्वार्टर में 47 वें मिनट में टिनाटियान लु ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए मुकाबले में बराबरी हासिल कर ली। इसके बाद दोनों टीम गोल करने में नाकाम रहीं और मैच पेनल्टी शूटआउट में चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी। 1999 में उसे दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 से हार मिली। 2004 में टीम इंडिया इस खिताब को जीतने में कामयाब रही। 2009 में चीन ने बैंकॉक में टीम इंडिया को 5-3 से हराकर खिताब जीता था। 
खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने ट्वीटर में टीम इंडिया को जीत के लिए बधाई दी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed