फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India Announce Their Squad for hockey world cup

टीम इंडिया में युवराज को फिर नहीं मिली जगह

Thu, 15 May 2014 01:46 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 May 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
India Announce Their Squad for hockey world cup
हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की कमान एक बार फिर सरदार सिंह के हाथों में है। सरदार के पास 180 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। 18 सदस्यीय टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है।
विज्ञापन


पंजाब के जसजीत सिंह कूलर टीम में शामिल नया चेहरा हैं। वह पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुने गए हैं।

वहीं कोच टेरी वॉल्श साफ कर देते हैं कि टीम से किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं की जाए लेकिन वह वायदा करते हैं कि खिलाड़ी वर्ल्ड हॉकी लीग से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अनुभवी ‌खिलाड़ी युवराज फिर टीम से बाहर

India Announce Their Squad for hockey world cup
31 मई से हेग में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए अनुभवी गुरबाज सिंह की वापसी हुई है। लेकिन युवराज वाल्मीकि व अनुभवी दानिश मुजतबा को बाहर हो गए हैं।

ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को उप कप्तान बनाया गया है। वॉल्श कहते हैं कि जब भारत 1975 में विश्व विजेता बना था तब वह ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी थे। उन्होंने 75 का फाइनल स्टैंड में बैठकर देखा था।

लेकिन यह बात 39 साल पुरानी है। आप इस टीम से रातों रात विजेता बनने की उम्मीद नहीं पाल सकते हैं। इसमें वक्त लगेगा।

हॉकी की नर्सरी संसारपुर से निकला एक और खिलाड़ी

India Announce Their Squad for hockey world cup

पंजाब का संसारपुर गांव एक समय हॉकी की नर्सरी था। बलबीर सिंह हों या फिर अजीत पाल सिंह कूलर जाति के खिलाड़ियों ने इस गांव का नाम दुनिया भर में रोशन किया। लेकिन लंबे समय से इस परंपरा पर विराम लगा है। रविपाल सिंह अंतिम खिलाड़ी हैं तो इस गांव से भारतीय टीम के लिए खेले।

अब इस परंपरा को जसजीत सिंह कूलर आगे बढ़ाने जा रहे हैं। हालांकि जसजीत इस गांव में पैदा नहीं हुए। लेकिन उनकी रगों में खून यहीं का है। जसजीत भी कूलर हैं। उनके दादा इसी गांव से थे और आर्मी के लिए हॉकी खेलते थे।

जसजीत भी अपने परिवार की इस पंरपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। 24 साल के जसजीत इससे पहले कभी देश के लिए नहीं खेले। एचआईएल में यूपी विजार्ड्स के लिए खेलने के दौरान उन पर हॉकी इंडिया के डायरेक्टर हाई परफॉरमेंस रोलैंट ओल्टमेंस की नजर गई।

विज्ञापन

जानिए कौन-कौन है भारतीय टीम में

India Announce Their Squad for hockey world cup
वर्ल्ड कप के लिए घोषित भारतीय हॉकी टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पेश है खिलाड़ियों के नाम-

गोलकीपरः पीआर श्रीजेश, हरजोत सिंह, डिफेंडर-गुरबाज सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, मनप्रीत सिंह।
मिडफील्डरः सरदार सिंह, एसके उथप्पा, धर्मवीर सिंह, जसजीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह।
फारवर्डः एसवी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, निकिन थिमैय्या, मंदीप सिंह।
कोचः टेरी वॉल्श।

आखिर याद किए गए 75 के विश्व विजेता

यह विश्व खिताब हासिल किए 39 साल हो गए हैं और आज 39 साल बाद 1975 का वर्ल्ड कप जीतने वाली हॉकी टीम के सम्मान की याद किसी हॉकी फेडरेशन को आई।

इस विश्व विजेता टीम के सदस्य शिवाजी पवार अब दुनिया में नहीं हैं। उनकी विधवा शीला पवार के मुंह से यही निकला, काश, उनके रहते यह सम्मान मिला होता तो उन्हें और अच्छा लगता।

कुआलालंपुर में विश्व विजयी बनने वाली इस टीम के 13 जीवित सदस्यों और 3 खिलाड़ियों के परिजनों को हॉकी इंडिया ने पौने दो लाख रुपए के चेक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed