{"_id":"5a218a564f1c1b71548c0a10","slug":"hockey-world-league-indias-first-match-against-australia-ends-in-a-draw-1-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हुआ 1-1 से ड्रॉ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हुआ 1-1 से ड्रॉ
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल के अपने पहले मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया। भारत ने मैच की तेज शुरुआत की और पहले ही क्वॉर्टर में ऑस्ट्रेलियाई में दबाव में डाल दिया। भारत की तरफ से एसवी सुनील ने डिफेंडर गुरजंत सिंह के पास बॉल को पास किया और उन्होंने करारा शॉट लगाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर टेलर लॉवेल ने रोक दिया।
विज्ञापन
शुरुआत में भारतीय टीम के पास अच्छी पकड़ नजर आ रही थी लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम भी जवाब देने में पीछे नहीं थी। उन्होंने जल्द ही एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन आकाश चिकते ने शानदार बचाव किया। आकाशदीप लगातार मूव बना रहे थे लेकिन किसी तरह पहला क्वॉर्टर बिना किसी गोल के समाप्त हुआ। खेल के 20वें मिनट में आखिरकार भारत को सफलता मिली। मनदीप सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की रक्षापंक्ति और गोलकीपर को छकाते हुए गेंद पोस्ट में डाल दी। सुनील के शानदार पास पर मनदीप ने गोल कर भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
पढ़ेंः-HWL: जर्मनी ने इंग्लैड को दी 2-0 से करारी मात
विज्ञापन
हालांकि भारत की यह खुशी ज्यादा समय नहीं टिक पाई और ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेरेमी हेवर्ड्स ने अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। पहला हाफ खत्म होने तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर थीं।