फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup Crossovers schedule Eight teams will play for quarterfinals India vs New Zealand date Time

Hockey WC: क्वार्टर फाइनल के लिए क्रॉसओवर में खेलेंगी आठ टीमें, भारत के सामने होगा न्यूजीलैंड, देखें शेड्यूल

Sat, 21 Jan 2023 05:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Jan 2023 05:02 PM IST
सार

Hockey World Cup Crossovers schedule: विश्व कप में 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया था। हर ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें बाहर हो गईं। 

विज्ञापन
Hockey World Cup Crossovers schedule Eight teams will play for quarterfinals India vs New Zealand date Time
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जा रहे 15वें हॉकी विश्व कप में ग्रुप दौर के मैच समाप्त हो चुके हैं। 16 टीमों में से चार टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। वहीं, चार ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है और आठ टीमें दौर में बनी हुई हैं। ये आठ टीमें अब क्रॉसओवर राउंड में खेलेंगी। यहां से चार टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएंगी और चार बाहर हो जाएंगी।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में किन-किन टीमों ने बनाई जगह?
विश्व कप में 16 टीमों को चार ग्रुपों में बांटा गया था। हर ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें बाहर हो गईं। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों में पूल ए से ऑस्ट्रेलिया, पूल बी से बेल्जियम, पूल सी से नीदरलैंड और पूल डी से इंग्लैंड है। बाहर होने वाली टीमों में पूल ए से दक्षिण अफ्रीका, पूल बी से जापान, पूल सी से चिली और पूल डी से वेल्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रॉसओवर में कौन-सी टीमें पहुंचीं?
क्रॉसओवर में राउंड में हर ग्रुप से दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें पहुंची हैं। पूल-ए से अर्जेंटीना और फ्रांस, पूल बी से जर्मनी और दक्षिण कोरिया, पूल सी से मलयेशिया और न्यूजीलैंड, पूल डी से भारत और स्पेन ने क्रॉसओवर में जगह बनाई है।
विज्ञापन

क्रॉसओवर में कौन-सी टीमें किसके खिलाफ खेलेंगी?
इस राउंड में पूल ए की टीमों का मुकाबला पूल बी और पूल सी की टीमों का मुकाबला पूल डी से होगा। पूल ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल बी में तीसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगा। पूल ए में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम पूल बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम के खिलाफ खेलेगी। इसी तरह पूल सी और पूल डी की टीमों के बीच मैच होगा।

भारत का मुकाबला किससे होगा?
भारतीय टीम पूल डी में दूसरे स्थान पर रही थी। उसने तीन में से दो मैचों में जीत हासिल की थी। इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया और इंग्लैंड के सात-सात अंक थे, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। टीम इंडिया ग्रुप सी में तीसरे स्थान पर रहने वाल टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। न्यूजीलैंड को तीन मैच में एक जीत और दो हार मिली थी। भारत 2010 में पिछली बार क्वार्टर फाइनल खेला था। उसकी नजर 13 साल बाद अंतिम-8 में पहुंचने पर होगी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच कब और कहां होगा?
क्रॉसओवर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रविवार (22 जनवरी) को होगा। यह मुकाबला भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।

क्रॉसओवर मुकाबलों का पूरा शेड्यूल क्या है?
तारीख टीमें मैदान समय
22 जनवरी मलयेशिया बनाम स्पेन कलिंगा स्टेडियम शाम 4:30 बजे से
22 जनवरी भारत बनाम न्यूजीलैंड कलिंगा स्टेडियम शाम 7:00 बजे से
23 जनवरी जर्मनी बनाम फ्रांस कलिंगा स्टेडियम शाम 4:30 बजे से
23 जनवरी अर्जेंटीना बनाम दक्षिण कोरिया कलिंगा स्टेडियम शाम 7:00 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed