फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup 2018: Argentina vs Spain and new zealand vs france match Preview

हॉकी विश्व कपः विजयी आगाज करना चाहेगी अर्जेंटीना, पहले मुकाबले में आज स्पेन से होगा सामना

Thu, 29 Nov 2018 01:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018: Argentina vs Spain and new zealand vs france match Preview
Hockey World Cup 2018

ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना गुरुवार को जब पूल ए में स्पेन के खिलाफ विश्व कप हॉकी के अपने पहले मुकाबले में मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत के साथ आगाज का होगा। अर्जेंटीनी टीम ड्रैग फ्लिकर गोंजालो पिलात के पेनाल्टी कॉर्नर पर अचूक निशाने के साथ अपना पांचवां विश्व कप खेलने जा रहे मिडफील्डर मातियाज पारडेज के अनुभव पर भरोसा कर पहली बाधा पार करने को बेताब है। 2002 में कुआलालंपुर में अपना पहला विश्व कप खेलने के बाद पारडेज अर्जेंटीनी टीम के अहम सदस्य बन गए हैं।

विज्ञापन


अर्जेंटीना का विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में तीसरा स्थान हासिल करना रहा है। दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना को कोच कार्लोस रेतेगुई की कमी अखरेगी, वहीं नए कोच जर्मन ओराजको का यह पहला बड़ा इम्तिहान होगा। सीनियर खिलाड़ियों के साथ टकराव के चलते रेतेगुई को अपना पद छोड़ना पड़ा था। पिलाल का कहना कि टीम ओरजको के नेतृत्व में कुछ मैच खेलकर खुद को उनकी शैली के मुताबिक ढाल चुकी है। अर्जेंटीना को भुवनेश्वर में अभ्यास मैच में भारत के हाथों हार मिली थी। टीम उसे भुलाकर वियजी शुरुआत करना चाहेगी।
विज्ञापन


दूसरी और स्पेन को भारत कड़े संघर्ष के बाद ही अभ्यास मैच में हरा पाया था। ऐसे में अर्जेंटीना को स्पेनिश टीम से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है। दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन जेवियर लियोनार्ट और पाउ कुइमदा के बूते उलटफेर करने का दम रखती है। स्पेन के कोच फ्रेडरिक सोएज कहते हैं कि टीम में हालांकि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं पर नवोदित यंग स्ट्राइकर एनरिक गोंजालो से मुझे काफी उम्मीद है। मैच : शाम 5.00 बजे से 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टक्कर फ्रांस से 
पूल ए में दूसरा मुकाबला दुनिया की छठे नंबर की टीम न्यूजीलैंड और उससे फ्रांस के बीच खेला जाएगा। 28 बरस बाद विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने वाली फ्रांस की टीम छुपी रूस्तम साबित हो सकती है। न्यूजीलैंड की टीम में भारतीय मूल के पंछिया बंधुओं -अरुण और जेरड पंछिया शिया मैकलीज के बूते क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की आस लगाए है। वहीं फ्रांस की टीम जेनस्टेट बंधुओं हयूगो और टॉम जैसे मिडफील्डरों और पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ विक्टर चार्ल्स के दम पर बड़े उलटफेर के साथ आगाज करने को बेताब है। मैच : शाम 7.00 बजे से  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed