फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey star Ashok Kumar to receive Mohun Bagan Lifetime Achievement Award

मोहन बागान दिग्गज हॉकी खिलाड़ी अशोक कुमार को देगा ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार

Mon, 13 Jul 2020 09:06 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Hockey star Ashok Kumar to receive Mohun Bagan Lifetime Achievement Award
अशोक कुमार - फोटो : ट्विटर

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के बेटे और भारत की 1975 विश्व कप जीत के नायकों में शामिज अशोक कुमार को मोहन बागान फुटबॉल क्लब के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन होगा। मोहन बागान दिवस हर साल 29 जुलाई को मनाया जाता है। मोहन बागान ने 1911 में इसी दिन आईएफए शील्ड में ईस्ट यॉर्कशायर रेजिमेंट को 2-1 से हराया था। वह खिताब जीतने वाली पहला भारतीय क्लब बना था ।
विज्ञापन


मोहन बागान के महासचिव श्रींजय बोस ने एक बयान में कहा, ‘हम पुरस्कार की प्रस्तुति और उनके व्यक्तिगत संदेशों को भी रिकॉर्ड करेंगे जिसे हमारे सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों में जो व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार लेने में सक्षम नहीं है, उन्हें स्थिति सामान्य होने के बाद दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक कुमार 60 के दशक के आखिर में मोहन बागान से जुड़े थे और भारतीय हॉकी टीम के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। क्लब से जारी बयान के मुताबिक इस वर्ष गुरबख्श सिंह और पलाश नंदी को मोहन बागान रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची

  • मोहन बागान रत्न: गुरबख्श सिंह (हॉकी) और पलाश नंदी (क्रिकेट);
  • लाइफटाइम अचीवमेंट : अशोक कुमार (हॉकी), प्रणब गांगुली (फुटबॉल), मनोरंजन पोरेल (एथलेटिक्स)
  • सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर: जोसबा बेतिया (सीनियर);
  • सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: सजल बाग (अंडर-18 टीम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed