फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey players in Australia are going nude, why

आखिर क्यों न्यूड होकर फोटो खिंचवाने को मजबूर हुए ऑस्ट्रेलिया के ये हॉकी खिलाड़ी

Thu, 16 Nov 2017 04:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Thu, 16 Nov 2017 04:12 PM IST
Hockey players in Australia are going nude, why
- फोटो : zee news

ऑस्ट्रेलिया में पुरुषों की हॉकी टीम पर्थ पायथन ने एलजीबीटी समुदाय को समर्थन देने और खेलों में समलैंगिकता को कम करने के लिए अपने सभी कपड़े उतारकर एक कैलेंडर फोटो शूट के लिए न्यूड फोटोशूट कराया। एक वेबसाइट watoday.com ने हॉकी खिलाड़ी रीड स्मिथ के हवाले से कहा, 'मैं जैसे-जैसे बड़ा हुआ, मैदान पर समलैंगिकता के बारे में बहुत कुछ सुना। मैं दूसरे लोगों का साथ नहीं दे सकता था क्योंकि नहीं चाहता था कि मेरे टीम के साथी मुझे स्वीकार ना करें।' 



स्मिथ ने कहा, 'यह कैलेंडर हॉकी को एक समावेशी खेल बनाने में अपना योगदान देगा। मुझे उम्मीद है यह खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देगा क्योंकि इन सबके बदले हमारे खेल क्लबों जैसे समुदायों में वृद्धि की जा सकती है।' स्मिथ के साथ क्लब अन्य दूसरे खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के टॉप हॉकी खिलाड़ी हैं जो न्यूज पोज दे रहे हैं। बता दें कि यह कैलेंडर 23 नवंबर को पर्थ प्राइड कप के दौरान लॉन्च किया जाएगा। 


पढ़ेंः- हॉकी से बर्खास्त कोच ओल्टमंस की भारत वापसी, एमपी सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे खिलाड़ी डिलेन वोथरस्पून ने कहा, 'किसी व्यक्ति की सेक्सुअलिटी उसके स्किल, परफॉर्मेंस या प्रतिबद्धता को परिभाषित नहीं करती। इससे उनके खेल में भाग लेने पर किसी तरह का विरोध नहीं होगा। एक युवा खिलाड़ी के रूप में मुझे गर्व है कि मैं इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट कर रहा हूं, ताकि खेलों में समलैंगिकता को समाप्त किया जा सके। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा हूं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर खेल वातावरण तैयार हो सकेगा।'

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed