जब हॉकी खिलाड़ी ने मैच ब्रेक के दौरान अपने बच्चे को पिलाया दूध और बन गई रोल मॉडल
सारा स्मॉल को हॉकी से बहुत प्यार है। खेल के प्रति उनके जुनून को इसी से समझा जा सकता है कि बच्चे को जन्म देने के 8 सप्ताह बाद ही वह मैच खेलने के लिए फील्ड पर लौट आईं।
सारा को मैच के दौरान सिर्फ एक परेशानी सता रही थी। मैच के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि वह अपने बच्चे को स्तनपान कराना भूल गईं। फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया कि वह महिलाओं की आदर्श बन गईं।
सारा ने मैच में हुए ब्रेक के दौरान अपने बच्चे को स्तनपान कराया। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस फोटो की वजह से सारा को तारीफ और आलोचना दोनों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने उन्हें एक आदर्श मां बताया तो कई ने इसे गलत माना।
बहरहाल, भारी संख्या में लोगों ने सारा के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया और उनकी तारीफ की है।
स्मॉल इतनी कम उम्र से खेल रही हैं हॉकी, दिया स्पेशल मैसेज
स्मॉल ने सीएनएन से बातचीत में कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने करोड़ों मांओं से कुछ अलग किया।' यहां छोटा सा फर्क यह रहा कि स्मॉल की मां ने गर्व से कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। शेष अब वायरल इतिहास बन चुका है।
उनके 8 सप्ताह के बच्चे का नाम एली है, जिसने उनकी हॉकी यूनिफार्म पहन रखी है। स्मॉल एक स्कूल टीचर हैं। वह जब 4 साल की थी, तब से हॉकी खेल रही हैं।
स्मॉल ने एली के साथ का फोटो पहले अपनी दुग्ध सलाहकार से शेयर किया, जिन्होंने इसे फेसबुक पर शेयर किया। स्मॉल ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फोटो लेकटेशन पेज पर जाकर वायरल हो जाएगा।'
स्मॉल ने कहा कि उन्हें एली को कपड़े पहनकर दूध पिलाने में दिक्कत होती है, इसलिए उन्होंने अपनी ड्रेस उतारकर दूध पिलाया। स्मॉल ने अपने एक पोस्ट में कहा, 'मां बनने का एहसास बहुत अच्छा है। मैं बहुत खुश हूं कि ऐसा कर रही हूं कि जब भी मेरे बच्चे को जरुरत होती है तो मैं उसके पास होती हूं।'