फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey legend and member of the 1975 World Cup winning Indian team Michael Kindo passes away

1975 हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो का 73 साल की उम्र में निधन

Thu, 31 Dec 2020 05:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 31 Dec 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Hockey legend and member of the 1975 World Cup winning Indian team Michael Kindo passes away
माइकल किंडो - फोटो : @sports_odisha

1975 हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो का गुरुवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें राउलकेला के आईजीएच अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने कहा, 'माइकल किंडो का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी के कारण चल फिर नहीं पा रहे थे और अवसादग्रस्त भी थे।' उन्होंने कहा, उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा क्योंकि उनकी बेटियां तभी यहां पहुंच पाएंगी।
विज्ञापन


किंडो फुलबैक थे और 1975 में कुआलालम्पुर में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। वह उस टीम के भी सदस्य थे जिसने म्यूनिख ओलंपिक 1972 में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने उन खेलों में तीन गोल किए थे। 20 जून 1947 को झारखंड के सिमडेगा में जन्मे माइकल को साल 1972 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। महासंघ ने ट्वीट किया, 'हमें अपने पूर्व हॉकी खिलाड़ी और 1975 के विश्व कप विजेता माइकल किंडो के निधन पर गहरा दुख है। हम उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed