फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India Starts Online Session For Match Officials

हॉकी इंडिया ने मैच अधिकारियों के लिए ऑनलाइन सत्र शुरू किया

Tue, 21 Apr 2020 11:11 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 21 Apr 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
Hockey India Starts Online Session For Match Officials
हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया ने अपने अंपायरों और तकनीकी अधिकारियों को खेल के नियमों में नवीनतम बदलाव के बारे में अपडेट करने और उनके फिटनेस के स्तर में सुधार के लिए सोमवार को ‘ऑनलाइन इंटरैक्टिव (संवादात्मक) सत्र’ शुरू करने की घोषणा की। हॉकी इंडिया छह वॉट्सएप ग्रुप में यह सत्र चला रहा है जिसमें तीन ग्रुप तकनीकी अधिकारियों के और तीन अंपायरों के हैं।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा कि 100 से अधिक पंजीकृत अधिकारी हफ्ते में छह दिन इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। अनुभवी टूर्नामेंट निदेशक और अंपायर मैनेजर इन सत्र का संचालन कर रहे हैं जिसमें मोघुल मोहम्मद मुनीर, क्लाडियस डि सेल्स और एचएस सोखी शामिल हैं। अंपायरों के लिए सत्र का संचालन जीएस संघा, जावेद शेख और जी हर्षवर्धन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस आनलाइन सत्र के जरिए अधिकारियों की एफआईएच नियमों की जानकारी में इजाफा होगा और उन्हें अगर कोई जानकारी लेनी है या कोई संदेह है तो इसे दूर करने का मौका भी मिलेगा। अंपायरों के समूह में अधिकारी अपनी दैनिक फिटनेस और ट्रेनिंग गतिविधियां भी साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने कुछ ट्रेनिंग विकल्प भी सुझाए हैं और अधिकारी अपनी फिटनेस और लचीलापन बरकरार रखने के लिए इनमें से उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। हॉकी इंडिया की 30 सदस्य इकाइयां भी अपने संबंधित क्षेत्रों में इन सत्र का आयोजन कर रही हैं। विभिन्न सदस्यों द्वारा बनाए 70 से अधिक वट्सएप ग्रुप में 1100 से अधिक अधिकारी इन सत्र में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed