फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India selected 33 women player for upcoming training camp

हॉकी इंडिया ने महिला टीम के कोचिंग शिविर के लिए 33 संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की

Sun, 01 Sep 2019 05:45 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Hockey India selected 33 women player for upcoming training camp
इंडियन महिला हॉकी - फोटो : social media

हॉकी इंडिया ने बेंगलुरू के साइ केंद्र में लगने वाले भारतीय महिला टीम के कोचिंग शिविर के लिए रविवार को 33 संभावित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिए खिलाड़ियों को कोच शोर्ड मारिन को रिपोर्ट करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


22 अगस्त तक चलने वाले शिविर के बाद विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारतीय महिला टीम पांच मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। 
विज्ञापन


मारिन ने कहा, ‘‘टोक्यो में हुए ओलंपिक टेस्ट स्पर्धा में हमारा अनुभव अच्छा रहा था। अब हमारा ध्यान ओलंपिक क्वालीफायर्स पर है। हम इस शिविर का इस्तेमाल लय को बरकरार रखने के लिए करेंगे। हमारी कोशिश होगी की क्वालीफायर्स में जाने से पहले अपने खेल के स्तर को बनाए रखें।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हमें इंग्लैंड के दौरे पर भी जाना है। इससे हमें मदद मिलेगी क्योंकि मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से लय बना रहता है और सुधार करने का मौका भी मिलता है।’’ 

अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ ने गुरुवार को घोषणा की थी कि भारतीय महिला टीम एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर्स के मुकाबलों को घरेलू मैदान पर खेलेगी जिस पर मारिन ने कहा कि इससे टीम का मनोबल बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम के कई खिलाड़ियों के लिए यह पहली बार होगा जब वे घरेलू मैदान पर खेलेंगी, इसे लेकर हम काफी रोमांचित हैं। हमारे लिए परिस्थितियों के बारे में सोचे बिना खेल पर एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है।’’ 

संभावित खिलाड़ी

गोलकीपर: सविता, रजनी ई, बिच्चू देवी के 
डिफेंडर : दीप ग्रेस इक्का, रीना खोखर, सुमन देवी , सुनीता लाकड़ा, सलीमा टेटे, मनप्रीत कौर, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, महिमा चौधरी और निशा। 
मिडफील्डर : निक्की प्रधान, मोनिका , नेहा गोयल, लिलिमा मिंज, सुशीला चानू, चेतना, रीत, अनुजा सिंह, करिश्मा यादव, सोनिका और नमिता टोप्पो। 
फारवर्ड : रानी, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर, नवनीत कौर, राजविंदर कौर, ज्योति, शर्मिला देवी, प्रियंका वानखेड़े और उदिता ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed