फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey india recalled mk kaushik

हॉकी इंडिया ने कौशिक को वापस बुलाया

Sat, 20 Oct 2012 09:33 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी Updated Sat, 20 Oct 2012 09:33 PM IST
विज्ञापन
hockey india recalled mk kaushik

हॉकी इंडिया (एचआई) दो वर्ष के वनवास के बाद यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे कोच एमके कौशिक की फिर सेवाएं लेने जा रही है। उन्हें जूनियर पुरुष हॉकी टीम की कमान सौंपे जाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए एचआई ने साई को उन्हें हरियाणा सरकार से डेपुटेशन (प्रतिनियुक्ति) पर बुलाने को भी लिखा है। लेकिन एनआईएस पटियाला में जूनियर टीम का कैंप शुरू हो जाने के बावजूद अब तक उनकी प्रतिनियुक्ति पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच में खेल मंत्रालय से क्लीन चिट पाने के बावजूद हॉकी इंडिया ने उन्हें कोचिंग से दूर रखा। लेकिन लंदन ओलंपिक की विफलता के बाद और अगले साल भारत में ही होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एचआई ने कौशिक को वापस बुलाने का निर्णय लिया। एचआई के सेक्रेटरी जनरल नरिंदर बत्रा ने इस माह की शुरुआत में साई को इस बारे में सूचित भी कर दिया।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं 15 अक्तूबर को पटियाला में जूनियर कैंप शुरू होने से पहले साई ने 1998 एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाली टीम के कोच कौशिक के नाम को हरी झंडी भी दे दी। उनकी प्रतिनियुक्ति के लिए खेल मंत्रालय को सूचित किया गया। लेकिन मंत्रालय की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके चलते उनकी ज्वाइनिंग सिरे नहीं चढ़ सकी। नतीजन कैंप की कमान कौशिक के स्थान पर बलजीत सिंह सैनी को सौंपनी पड़ी। हालांकि एचआई अभी भी कौशिक की वापसी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बत्रा का कहना है कि मामला साई के पास लटका है। उनकी ज्वाइनिंग के आदेश मिलते ही कैंप की कमान उन्हें सौंप दी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि कौशिक को मंत्रालय की ओर से तो क्लीन चिट दे दी गई है। लेकिन हरियाणा सरकार ने भी इस मामले पर अलग से जांच बिठा रखी है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। हालांकि साई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही कौशिक की प्रतिनियुक्ति और ज्वाइनिंग रास्ता साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed