{"_id":"5c67da2fbdec224e21135910","slug":"hockey-india-names-34-players-for-senior-mens-national-camp-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजलान शाह कप से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिए 34 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
अजलान शाह कप से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिए 34 खिलाड़ियों का चयन
Sat, 16 Feb 2019 03:08 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
सुल्तान अजलान शाह कप की तैयारियों के तहत हॉकी इंडिया ने सीनियर पुरूष टीम के शिविर के लिए शनिवार को 34 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। खिलाडियों का शिविर18 फरवरी से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में लगेगा। यह टूर्नामेंट 23 मार्च से शुरू होगा। हॉकी इंडिया ने पिछले साल दिसंबर में खेले गये विश्व कप की टीम में शामिल सभी 18 खिलाड़ियों को एक महीने तक चलने वाले इस शिविर के लिए चुना है।
विज्ञापन
खिलाडियों की इस सूची में सुल्तान जोहोर कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शिलानंद लकड़ा, सुमन बेक, मनदीप मोर, यशदीप सिवाच, विशाल अंतिल और गुरसाहबजीत सिंह को भी चुना गया है। ये सभी खिलाड़ी विश्व कप के 34 सदस्यीय शिविर में भी शामिल थे। इन युवा खिलाड़ियों को निरंतर सुधार और सीनियर स्तर पर अपनी दमदार क्षमता दिखाने के कारण चुना गया हैं।
विज्ञापन
हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जान ने कहा, '28वें सुल्तान अजलान शाह कप के लिए टीम का चयन 34 खिलाड़ियों के इसी समूह से किया जाएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह में बेंगलुरू में चयन ट्रायल आयोजित होने के बाद टीम का चयन होगा। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हाल में सीनियर शिविर में शामिल होने वाले जूनियर खिलाड़ियों ने शानदार सुधार दिखाया है और टीम का बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है।
विज्ञापन
शिविर के लिए चुने गए खिलाड़ी:
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा, कृष्ण बहादुर पाठक।
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, प्रदीप सिंह, सुमन बेक, मनदीप मोर, बीरेंद्र लकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, चिंगलेनसना सिंह कंगुजम, सुमित, सिमरनजीत सिंह, नीलकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, विवेक सागर प्रसाद, यशदीप सिवाच, विशाल अंतिल।
फॉरवर्ड: आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुमित कुमार, गुरसाहबजीत सिंह, शिलानंद लकड़ा, एस वी सुनील।