{"_id":"18ae3e3c-6fa7-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"hockey-india-league-left-behind-euro-2012-in-media-coverage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी लीग ने यूरो 2012 कवरेज को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी लीग ने यूरो 2012 कवरेज को पीछे छोड़ा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 05 Feb 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली हॉकी इंडिया लीग ने मीडिया कवरेज के मामले में जबरदस्त कामयाबी हासिल की है और ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स के मुताबिक पहले दो हफ्ते में दो करोड़ 27 लाख से ज्यादा लोगों ने इसका प्रसारण देखा। यह आंकड़ें भारत में युएफा यूरो 2012 के आंकड़ों से कहीं ज्यादा हैं। युएफा यूरो फुटबाल चैंपियनशिप 2012 को भारत को दो करोड़ सात लाख लोगों ने देखा।
विज्ञापन
वहीं, हॉकी इंडिया लीग को सिर्फ दो हफ्ते में दो करोड़ 27 लाख से दर्शक देख चुके हैं। हॉकी इंडिया लीग 83 देशों में प्रसारित की जा रही है। वर्ल्ड सीरीज हॉकी को दूसरे सप्ताह के अंत में एक करोड़ 24 लाख लोगों ने देखा था। हॉकी इंडिया लीग के फेसबुक पेज पर 410000 प्रशंसक हैं। ट्विटर पर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसके भारी तादाद में फालोअर हैं।
विज्ञापन