फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India extends search for junior mens coach again

हॉकी इंडिया को भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए नहीं मिल रहा काबिल कोच 

Tue, 03 Sep 2019 05:40 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 03 Sep 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
Hockey India extends search for junior mens coach again
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : pti
हॉकी इंडिया की भारत की जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए काबिल चीफ कोच की तलाश अभी भी पूरी नहीं हो पा रही है।  इस पद के लिए विज्ञापन निकाले जाने के बाद काबिल हॉकी उस्ताद न मिलने के कारण शनिवार को इसके लिए आवेदन की तारीख पांचवीं बढ़ा आगे बढ़ा कर अब 20 सितंबर कर दी गई है। हॉकी इंडिया के लिए इस पद के लिए नियुक्ति पर अपनी मुहर लगाने के लिए कम से चार आवेदक जरूर होने चाहिए। पिछली चार बार तारीख आगे बढ़ाने के बाद हॉकी भी हॉकी इंडिया को ये चार आवेदक तक नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन ने शुरू में तो इस बाबत अमर उजाला के मैसेज का जवाब दिया।  पिछले दो बार से तो आवेदन की तारीख खत्म होने के अगले दिन हॉकी इंडिया की साइट पर देखने पर शनिवार की तरह फिर मालूम पड़ा कि तारीख एक बार फिर आगे बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक हरेन्द्र सिंह के इस पद के लिए आवेदन करने और हॉकी इंडिया के आकाओं से कई बार उनसे संपर्क करने की खबरों से उनके जूनियर भारतीय हॉकी टीम के चीफ कोच बनने की संभावनाएं अभी भी मजबूत हैं।
विज्ञापन


हरेन्द्र अपनी बात पर काबिज हैं कि उन्हें भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच का पद संभालने से कोई ऐतराज नहीं है बशर्ते हॉकी इंडिया उन्हें विदेशी कोच के बराबर तनख्वाह और सुविधाएं दे। हॉकी इंडिया हरेन्द्र को भारत की जूनियर हॉकी का कोच नियुक्त करने के लेकर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश में है। अब अड़ंगा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से लगता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल साई अपने नियमों के मुताबिक दरअसल हरेन्द्र को भारत की  सीनियर टीम के कोच के बराबर करीब दस हजार डॉलर महीने की तनख्वाह नहीं दे सकता है। हरेन्द्र को कुछ कदम पीछे हटे तो बात बन सकती है। दरअसल जब हरेन्द्र को सीनियर विश्व कप के बाद भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच के पद की पेशकश की गई तो तब ही वह इसके लिए राजी हो जाते तो चयन की इस प्रक्रिया की नौबत ही नहीं आती।

अभी तक किसी ने नहीं किया आवेदन

सवाल यह है कि आगे भी कम से कम चार लोगों के भी आवेदन नहीं मिले तो हॉकी कितनी बार इस पद के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ाएगा। इस पद के लिए हॉकी इंडिया के कुछेक आवेदन जरूर आए हैं लेकिन हरेन्द्र के भारत की जूनियर पुरुष टीम के कोच के पिछले शानदार रिकॉर्ड के सामने कोई ठहरता नहीं लग रहा है।

 इस पद के लिए रखी गई लेवल 3 एफआईएच कोच की योग्यता पर भारतीय हॉकी उस्तादों में अकेले हरेन्द्र सबसे खरे उतरते हैं। इस लिहाज से कोई भी दूसरा भारतीय उनके पासंग फिलहाल नहीं लगता है। भारत के लिए 2021 में होने वाला जूनियर विश्व कप उसके भविष्य की सीनियर टीम के लिए अहम है। भारत को बराबर अपनी सीनियर टीम के लिए खिलाड़ी अपनी जूनियर विश्व कप की टीमों से बराबर मिले हैं। भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम का अक्टूबर में  होने वाले सुलतान आफ जोहोर कप के लिए शिविर हाल ही में खत्म हुआ।

भारत के जूनियर कोर ग्रुप के खिलाड़ी 10 सितंबर तक बेंगलुरू में फिर शिविर के लिए जुड़ेंगे। हॉकी इंडिया से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें तो अब भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच के लिए आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। अगले एक हफ्ते या पखवाड़े तक भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के कोच की नियुक्ति की बाबत फैसला हो जाने की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed