फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India announces record prize money for annual awards, 32 players nominated, know more

Hockey India: हॉकी इंडिया ने वार्षिक पुरस्कारों के लिए रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की, 32 खिलाड़ी नामित, जानें

Mon, 10 Mar 2025 02:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Mar 2025 02:11 PM IST
सार

पुरस्कार समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार है जो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दिया जाएगा।

विज्ञापन
Hockey India announces record prize money for annual awards, 32 players nominated, know more
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : ANI

विस्तार

हॉकी इंडिया ने अपने सातवें वार्षिक पुरस्कारों के लिए 12 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड पुरस्कार राशि की घोषणा की जिसके लिए आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को नामित किया गया है। वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम शनिवार को यहां आयोजित किया जाएगा जिसमें 2024 सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरस्कार समारोह के प्रमुख आकर्षणों में से एक प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार है जो वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दिया जाएगा। यह सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा। युवा खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जुगराज सिंह पुरस्कार वर्ष के उभरते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी जबकि असुंता लाकड़ा पुरस्कार वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न भूमिकाओं में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजीत पाल सिंह पुरस्कार और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए धनराज पिल्ले पुरस्कार शामिल हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष के पुरस्कार उसी दिन दिए जाएंगे जिस दिन 50 साल पहले 1975 में भारतीय पुरुष टीम ने विश्व कप जीता था जो देश का अब तक का पहला और एकमात्र विश्व खिताब है। इसके साथ ही 2025 में भारतीय हॉकी के 100 वर्ष भी पूरे हो जाएंगे क्योंकि देश को सात नवंबर 1925 को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से मान्यता मिली थी।

इस दौरान भारत की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पिछले साल एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष और महिला टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। जूनियर एशिया कप जीतने वाली पुरुष और महिला टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने एक बयान में कहा, 'हॉकी इंडिया का सातवां वार्षिक पुरस्कार 2024 भारतीय हॉकी में मौजूद असाधारण प्रतिभा का उत्सव है। यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों को पहचानने के बारे में नहीं है बल्कि 2024 में चमकने वाली भारतीय हॉकी की सामूहिक भावना का सम्मान करना है।'

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन इस प्रकार हैं:
  • वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार: बिचू देवी खारीबाम, कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सविता।
  • वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार: संजय, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, उदिता।
  • वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार: जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, सुमित।
  • वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार: लालरेम्सियामी, अभिषेक, सुखजीत सिंह, नवनीत कौर।
  • वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार (21 वर्ष से कम): ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुनेलिता टोप्पो।
  • वर्ष के उभरते हुए पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (21 वर्ष से कम) : अर्शदीप सिंह, आमिर अली, शारदानंद तिवारी, अराइजीत सिंह हुंदल।
  • वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: सविता पुनिया, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, नवनीत कौर।
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार: अभिषेक, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed