फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India Announced team for FIH Womens hockey pro league matches against Germany

FIH Pro League: जर्मनी के खिलाफ दो मैचों के लिए भारतीय महिला टीम का एलान, युवा अक्षता और दीपिका को मिला मौका

Wed, 09 Mar 2022 03:46 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 03:46 PM IST
सार

जर्मनी के खिलाफ भारतीय महिला टीम को दो मैच खेलने हैं। पहला मैच 12 और दूसरा मैच 13 मार्च को होगा। भारत की 22 सदस्यीय टीम की कमान सविता पुनिया को दी गई है। 
 

विज्ञापन
Hockey India Announced team for FIH Womens hockey pro league matches against Germany
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी के खिलाफ दो मैचों के लिए भारत की महिला हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। 12 और 13 मार्च को होने वाले मैचों के लिए 22 सदस्यीय टीम की कमान एक बार फिर सविता पुनिया को दी गई है। इससे पहले स्पेन के खिलाफ मैचों में भी सविता ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। भारत और जर्मनी के बीच एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दोनों मैच भुवनेश्वर को ऐतिहासिक कलिंगा स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारतीय टीम दुनिया के पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के खिलाफ दोनों मैच जीतना चाहेगी। 
विज्ञापन


सविता की अगुवाई वाली टीम की उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का को बनाया गया है। वहीं महाराष्ट्र की डिफेंडर अक्षता अबासो धेकाले और हरियाणा की स्ट्राइकर दीपिका टीम में नया चेहरा होंगी। इन दोनों खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन


कैसी है भारतीय टीम
गोलकीपरः
सविता पुनिया, बिचू देवी खरीबाम।
डिफेंडर: दीप ग्रेस इक्का, गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता और अक्षता अबासो।
मिडफील्डर: निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर और सोनिका। 
फॉरवर्ड: राजविंदर कौर, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, संगीता कुमारी, मारियाना कुजुर, दीपिका जूनियर।
रिजर्व: रजनी, इशिका चौधरी, नमिता टोप्पो।

स्पेन के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से सीख लेगी भारतीय टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच ने टीम चयन पर बात करते हुए कहा "हमारे लिए यह काफी रोमांचक समय है। हम अपने घर में एक अच्छी टीम के खिलाफ लगातार दो मैच खेलेंगे। जर्मनी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम है, जिसकी टेक्निक शायद दुनिया में सबसे बेहतर हैं। वो बहुत अच्छे तरीके से बचाव करते हैं और तेजी से आक्रमण करते हैं। हमनें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण से अच्छी टीम तैयार की है और हम स्पेन के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन को आगे बढ़ाना चाहेंगे।" स्पेन के खिलाफ भारत ने अच्छा खेल दिखाया था और जर्मनी के खिलाफ अपनी लय बरकरार रखना चाहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed