{"_id":"5e7ad2528ebc3e6faa49e997","slug":"hockey-coaches-of-indian-team-said-they-will-prepare-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक टलने से निराश भारतीय हॉकी टीम के कोच, पर कहा बेहतर तैयारी करेंगे","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ओलंपिक टलने से निराश भारतीय हॉकी टीम के कोच, पर कहा बेहतर तैयारी करेंगे
Wed, 25 Mar 2020 09:10 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक के टलने से भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड और महिला टीम के कोच सोई मारिन निराश हैं। उन्होंने लेकिन कहा है कि इससे और तैयारी करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
दोनों टीमें बंगलूरू में साई परिसर में तैयारी कर रही हैं। हॉकी इंडिया दोनों टीम के कोचों के साथ बैठक करेगा ताकि अभ्यास कार्यक्रम तैयार किया जा सके। रीड ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि ओलंपिक 2020 में नहीं होंगे, लेकिन वर्तमान में दुनिया के सामने आई अभूतपूर्व परिस्थितियों को देखते हुए यह समझा जा सकता है। जो अपेक्षित है। मैं उन सभी एथलीटों के लिए खेद महसूस करता हूं जिन्होंने इसके लिए चार साल समर्पित किए।
विज्ञापन