फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey coach appointment raised many question by former player

वाल्थेरुस मरीजिने की नियुक्ति पर हॉकी दिग्गजों ने उठाए सवाल 

Fri, 08 Sep 2017 06:19 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 08 Sep 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
hockey coach appointment raised many question by former player
इंडियन हॉकी टीम - फोटो : ANI
नीदरलैंड के तेज तर्रार खिलाड़ी रहे वाल्थेरुस मरीजिने को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कोच बनाए जाने के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर हॉकी के दिग्गजों ने सवाल उठा दिए हैं। पूर्व खिलाड़ियों ने इस फैसले को समझ से परे बताया है। उन्होंने कहा कि मरीजिने को सीनियर टीम के साथ काम करने का अनुभव नहीं है। ऐसे में वह टीम को मजबूत नहीं बना पाएंगे। 
विज्ञापन

मरीजिने के अलावा जूनियर विश्व कप विजेता टीम के कोच रहे हरेंद्र ‌सिंह को महिला टीम का कोच बनाया गया है। 

पूर्व खिलाड़ी अजीत पाल सिंह ने नियुक्ति पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि यह निर्णय मेरी समझ से बाहर है। मरीजिने ने कभी किसी सीनियर पुरुष टीम को किसी तरह का प्रशिक्षण नहीं दिया है। वह पुरुष खिलाड़ियों को ढंग से जानते भी नहीं है। इसके अलावा पूर्व खिलाड़ी हरेंद्र सिंह को महिला टीम की कमान सौंप दी गई है। वह महिला टीम के कोच कभी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि अभी रोलेंट ओल्टमेंस को नहीं हटाया जाना चाहिए। पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै ने कहा कि हरेंद्र पुरुष टीम के लिए बेहतर होते। उन्हें पुरुष टीम का कोच बनाते तो बेहतर परिणाम आते।   
विज्ञापन


पिल्लै ने कहा कि हॉकी इंडिया को विदेशी कोच से इतना लगाव क्यों है। उसे किसी भारतीय को कोच बनाना था। पूर्व चैंपियन जफर इकबाल ने कहा कि मरीजिने भी नीदरलैंड के हैं। वह और ओल्‍टमेंस एक जैसा काम करते हों। इसलिए मरीजिने को यह जिम्मेदारी सौंपी गई हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed