फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey-5 World Cup: India defeated Jamaica 13-0, made place in the quarter-finals of Hockey-5 World Cup

Hockey-5 World Cup: भारत ने जमैका को 13-0 से हराया, हॉकी-5 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Mon, 29 Jan 2024 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Jan 2024 08:52 PM IST
सार

भारतीय टीम की जीत में कई खिलाड़ियों का योगदान रहा। मनिंदर सिंह ने चार गोल किए, जबकि मनजीत, राहिल, मनदीप ने दो-दो गोल दागे।
 

विज्ञापन
Hockey-5 World Cup: India defeated Jamaica 13-0, made place in the quarter-finals of Hockey-5 World Cup
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनिंदर सिंह के चार गोल की मदद से भारत ने जमैका को तीसरे और आखिरी पूल मैच में 13-0 से हराकर एफआईएच हॉकी 5 पुरुष विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मनिंदर ने दूसरे मिनट में दो गोल करने के बाद 28वें और 29वें मिनट में गोल दागे। ये चारों मैदानी गोल थे।
विज्ञापन


इसके अलावा मनजीत (पांचवां और 24वां), राहिल मोहम्मद (16वां और 27वां) और मनदीप मोर (23वां और 27वां) ने दो-दो गोल किए जबकि उत्तम सिंह (पांचवां), पवन राजभर (नौवां) और गुरजोत सिंह (14वां) ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


भारत ने पहले ही मिनट से आक्रामक हॉकी दिखाई और मनिंदर सिंह ने लगातार दो गोल दाग दिए। इसके बाद उत्तम और मनजीत के एक-एक गोल से पहले छह मिनट में स्कोर 4-0 हो गया। अच्छी बढ़त बनाने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने हमले बोलना बंद नहीं किया। पवन ओर गुरजोत ने गोल करके हाफटाइम तक स्कोर 6-0 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे हाफ में भी यही कहानी रही और गेंद पर नियंत्रण के मामले में भारत काफी आगे रहा। राहिल, मनदीप, मनजीत और मनिंदर ने गोल करके भारत को बड़ी जीत दिलाई। भारत ने पूल बी में स्विटजरलैंड केा हराया था लेकिन मिस्र से हार गया था। इस जीत के साथ भारत ने अंतिम आठ में जगह बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed