फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   harendra singh says he is ready to coach indian junior mens hockey team

मैं भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच की जिम्मेदारी निभाने को तैयार : हरेन्द्र

Fri, 18 Jan 2019 08:54 AM IST
अभिषेक निगम सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Jan 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
harendra singh says he is ready to coach indian junior mens hockey team
harendra singh

हरेन्द्र सिंह को भारत की जूनियर हॉकी टीम के कोच की जिम्मेदारी संभालने से कोई ऐतराज नहीं बशर्तें हॉकी इंडिया उनकी मांगें माने। यह खुलासा हरेन्द्र सिंह ने 'अमर उजाला' से किया। 

विज्ञापन


हरेन्द्र फिलहाल पुणे में हैं।  हरेन्द्र सिंह ने कहा, 'मुझे भारत की जूनियर हॉकी टीम को संभालने से कोई परहेज नहीं है, लेकिन मेरी कुछ मांगें हैं। यदि हॉकी इंडिया उन्हें मानने को तैयार है तो मैं भारत की जूनियर हॉकी टीम के कोच का पद संभालने को तैयार हूं।' 
विज्ञापन


'अगर हॉकी इंडिया को मेरी ये मांगे मंजूर नहीं हैं तो भी मुझे कोई शिकवा नहीं है। मैं यह बात हॉकी इंडिया को दिए जवाब में लिख भी चुका हूं। मेरा  बस यही कहना है कि  विदेशी कोच को हॉकी इंडिया सभी सुविधाएं उपलब्ध कराता है और उसकी सभी मांगे मानता हैं।  ऐसे में हॉकी इंडिया को खालिस देशी भारतीय हॉकी कोच को भी विदेशी कोच जैसी सभी सुविधाएं जरूर मिलनी चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेन्द्र सिंह को भारत की पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच पद से हटाने के बाद हॉकी इंडिया की हाई परफॉर्मेंस एवं डेवलेपमेंट कमेटी ने हरेन्द्र को फिर से भारत के लड़कों की जूनियर हॉकी टीम की कमान सौंपने की सिफारिश की थी। तब कमेटी ने यह भी कहा था कि  हरेन्द्र यदि जूनियर टीम क चीफ कोच का पद संभालने से इनकार करते हैं तो फिर वह 2021 के जूनियर विश्व कप के मद्देनजर विदेशी कोच तलाशेगी। 

दरअसल, यह कमेटी एक तीर से दो शिकार करने का दांव खेल रही थी। बिना किसी तर्क और कारण के वह भारत की मौजूदा जूनियर हॉकी टीम के कोच जूड फेलिक्स को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर चुकी है। हरेन्द्र भारत की जूनियर हॉकी टीम के चीफ कोच की जिम्मेदारी संभालते है तो कमेटी का दांव नाकाम हो जाएगा। 

हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन ही हॉकी इंडिया को पर्दे के पीछे से चला रहे हैं। जूड फेलिक्स भी हरेन्द्र की तरह डेविड जॉन के किसी भी फैसले को मानने से पहले उनसे बराबर तर्क करते रहे हैं। यही डेविड जॉन को गवारा नहीं है। जब हरेन्द्र को भारत की सीनियर हॉकी टीम के चीफ कोच पद से हटाया गया था तब लाख टके का सवाल यही था कि क्या वह भारत की जूनियर हॉकी टीम की जिम्मेदारी संभालने को तैयार होंगे। इस सवाल का जवाब हरेन्द्र ने तब न देकर अब दिया।

हॉकी इंडिया की हाई परफॉर्मेंस और डेवलेपमेंट समिति के भारतीय टीम के चयन में पूरी आजादी देने के दावे को हरेन्द्र हॉकी इंडिया और साई को लिखे पत्र में गलत बताया था। हरेन्द्र ने यह भी लिखा था कि ओडिशा हॉकी विश्व कप में भारत के नीदरलैंड के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल की पूर्व संध्या पर हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित कई शीर्ष खिलाड़ियों से अशिष्टता का टीम के खेल पर बहुत उलटा असर पड़ा। यही टीम की हार का कारण भी रहा। 


इस पर हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन की तो खासी आलोचना हुई ही हॉकी इंडिया की बहुत छिछालेदार हुई। इस घटना को अमर उजाला ने तब सबसे प्रमुखता से छापा था। हरेन्द्र के मार्गदर्शन में  2013 -2016 के बीच भारत के कुछ जूनियर खिलाड़ियों ने अपना खासा नाम किया । साथ ही हरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में भारत 2016 में लखनउ जूनियर हॉकी टीम जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed